बॉलीवुड

किसिंग वीडियो के बाद तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा एक- दूसरे से कतराते दिखे, यूजर्स बोले - क्या हो गया बेक्रअप?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 4, 2023, 02:35 PM IST

तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) और विजय वर्मा (Vijay Verma) हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। न्यू ईयर पर दोनों का किसिंग वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद दोनों को साथ में पहली बार देखा गया। रूमर्ड कपल ने साथ में पैपराजी को कोई फोटो नहीं दी।

Image

Tamannaah Bhatia and vijay verma

तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) और विजय वर्मा (Vijay Verma) हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दोनों ने गोवा में साथ में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया था। किसिंग वीडियो वायरल होने के बाद तमन्ना और विजय पहली बार साथ में नजर आए। दोनों ने डेटिंग की खबरों पर चुप्पी साध रखी है। फैंस सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं कि दोनों रिलेशनशिप में है। रूमर्ड कपल का एयरपोर्ट वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में तमन्ना भाटिया ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं, विजय वर्मा सपोर्टी लुक में नजर आए। दोनों ने पैपराजी को कई पोज दिए। लेकिन रूमर्ड कपल ने एक- साथ के साथ कोई पोज नहीं दिया।

वीडियो में दोनों एक- दूसरे से कतराते हुए नजर आए। इस वीडियो पर कई यूजर्स ने रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा, क्या दोनों का ब्रेकअप हो गया है? दूसरे यूजर ने लिखा- क्या ये दोनों रिलेशनशिप में है। तीसरे यूजर ने लिखा, तमन्ना की पसंद को क्या हो गया है।

वायरल हुआ था तमन्ना और विजय का किसिंग वीडियो

दरअसल तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा ने साथ में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया था। दोनों का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें तमन्ना और विजय ने एक दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था और किस किया। विजय वाइट शर्ट और डेनिम जींस में नजर आए थे। वहीं, तमन्ना पिंक कलर के आउटफिट में नजर आई थीं। किसिंग वीडियो के वायरल होने के बाद दोनों के लिंकअप की खबरें छाई हुई है। इससे पहले तमन्ना और विजय दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में साथ नजर आए थे। विजय और तमन्ना की पहली मुलाकात सुजय घोष के सेट पर हुई थी दोनों लस्ट स्टोरीज 2 में नजर आ सकते हैं।

तमन्ना हिंदी के अलावा तेलुगू फिल्मों में भी काम कर रही हैं। एक्ट्रेस की साल 2022 में प्लेन ए प्लेन बी और बबली बाउंसर जैसी फिल्में रिलीज हुई थी। एक्ट्रेस नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बोल चुड़िया में नजर आएंगी। विजय वर्मा करीना कपूर के साथ सुजोय घोष की फिल्म The Devotion of Suspect X में नजर आएंगे। एक्टर आलिया भट्ट के साथ डार्लिंग्स में नजर आए थे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article