Bigg Boss 16 contestants Ankit Gupta: बिग बॉस 16 के एक्स कंटेस्टेंट अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) की बिग बॉस से निकलते के बाद किस्मत बदलती नजर आ रही है। अंकित गुप्ता के फैंस उनपर काफी मेहरबान हैं। अब खबर सामने आ रही हैं कि अंकित गुप्ता एक बड़ी बॉलीवुड फिल्म से मूवीज में डेब्यू भी कर सकते हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) अपनी फिल्म फतेह (Fateh) के लिए एक विलेन की तलाश में नजर आ रहे हैं। इसके लिए उन्होंने एक ट्वीट भी किया है। जिसमें उन्होंने अपने फैंस को उनकी फिल्म के लिए एक अच्छा एक्टर के चुनाव में मदद करने के लिए कहा है। इस बीच सोनू सूद के इस ट्वीट पर ज्यादातर लोग अंकित गुप्ता के नाम को ही सजेस्ट कर रहे हैं। अंकित गुप्ता के फैंस फिल्म फतेह में विलेन के लिए रोल के लिए सोनू सूद को उनका नाम सुझा रहे हैं।
सोनू सूद के साथ काम करेंगे अंकित गुप्ता ?
सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरी फिल्म फतेह में विलेन के किरदार के लिए एक अच्छे एक्टर का नाम सजेस्ट करिए। यह एक काफी दमदार रोल है। उसके अंदर तीन खूबियां होनी चाहिए, वह काफी तेज होने चाहिए, बुद्धिमान दिखे, एलीगेंट हो और कोई अंदाजा ना लगा सके।' इस ट्वीट का जवाब देते हुए फैंस अंकित गुप्ता का नाम सजेस्ट कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि सोनू सूद को अपनी फिल्म के लिए अंकित गुप्ता को साइन करना चाहिए। इस बीच फिलहाल अंकित गुप्ता या सोनू सूद का इसपर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है।
साजिद खान ने ऑफर की फिल्म
इस बीच फिल्म डायरेक्टर साजिद खान ने भी अंकित गुप्ता को एक फिल्म ऑफर की है। खुद साजिद खान ने बिग बॉस में इस बात का खुलासा किया है। प्रियंका चौधरी से बात करते हुए साजिद खान ने अंकित गुप्ता के बारे में कहा, मेरी आंखे धोखा नहीं खा सकती हैं, वह एक शानदार एक्टर है।
