बॉलीवुड

Tamannaah Bhatia-Vijay Varma: इस तरह परवान चढ़ा दोनों का इश्क, फिल्मी सेट से शुरू हुई लव स्टोरी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 13, 2023, 10:07 AM IST

Tamannaah Bhatia and Vijay Varma Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) और विजय वर्मा (Vijay Verma) का रिलेशनशिप इस समय सुर्खियों में बना हुआ है। दोनों एक साथ फिल्म लस्ट स्टोरी 2 (Lust Story 2) में नजर आने वाले हैं। आइए अब दोनों के लव स्टोरी पर एक नजर डालते हैं।

Image

tamannaah bhatia and vijay varma

Tamannaah Bhatia and Vijay Varma Relationship: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) और विजय वर्मा (Vijay Verma) का रिलेशनशिप इस समय सुर्खियों में बना हुआ है। दोनों एक साथ फिल्म लस्ट स्टोरी 2 (Lust Story 2) में नजर आने वाले हैं। इस साल की शुरुआत में तमन्ना और विजय की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसमें वह एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। बस इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते की खबरें वायरल होने लगीं। हालांकि समय-समय पर विजय और तमन्ना भी कई बार एक साथ नजर आते रहे हैं। अवॉर्ड इवेंट से लेकर लेट नाइट डिनर डेट तक, तमन्ना और विजय ने अपने इश्क को छिपाले की कोशिशें तो काफी की थीं, हालांकि सफल नही हो पाइए। आइए अब दोनों की इस अनोखी लव स्टोरी पर एक नजर डालते हैं।

फिल्मी सेट से शुरू हुई लव स्टोरी

तमन्ना और विजय की इस प्यारी सी लव स्टोरी की शुरुआत फिल्म लस्ट स्टोरी 2 के सेट से हुई थी। इस बात की घोषणा खुद तमन्ना भाटिया ने कर दी है। फिल्म लस्ट स्टोरी 2 का टीजर सामने आ गया है, जिसमें अंगद बेदी, मृणाल ठाकुर, काजोल, नीना गुप्ता, विजय वर्मा, तमन्ना भाटिय समेत कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। तमन्ना ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि उनका और विजय का रिश्ता भले ही फिल्मी सेट पर शुरू हुआ हो, लेकिन यह कोई नॉर्मल अट्रैक्शन नहीं था, बल्कि इससे कहीं ज्यादा पर्सनल था।

तमन्ना का खुलकर सपोर्ट करते हैं विजय

एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया है कि विजय वर्मा एक काफी सपोर्टिव पार्टनर हैं, वह तमन्ना को कभी अकेला फील नहीं होने देते, विजय का यही नेचर तमन्ना को काफी पसंद है। एक्ट्रेस ने कहा कि विजय उनको सबसे ज्यादा खुशी देते हैं। वहीं वह उन कुछ लोगों में से एक हैं, जिनकी वह सच में केयर करती हैं। बता दें कि विजय और तमन्ना की जोड़ी को अभी से ही फैंस का काफी प्यार मिल रहा है।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article