Bawaal OTT Release: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की अपकमिंग फिल्म बवाल (Bawaal) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि अब फिल्म बवाल को सिनेमाघरों की जगह सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज किया जा सकता है। हालांकि मेकर्स की तरफ से इसपर कोई आधिकारिक अपडेट फिलहाल सामने नहीं आया है। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की जोड़ी फिल्म 'बवाल' में नजर आने वाली है। ये फिल्म 6 अक्टूबर 2023 के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म को नितेश तिवारी के निर्देशन में बनाया जा गया है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि वरुण धवन की आखिरी फिल्म भेड़िया के फ्लॉप होने के बाद अब बवाल को सीधा ओटीटी पर रिलीज किया जाने वाला है।
मेकर्स को सताया फ्लॉप होने का डर
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म बवाल की रिलीज डेट कुछ समय पहले ही जारी की गई थी, ऑफिशियल अनाउंसमेंट के अनुसार फिल्म बवाल को 6 अक्टूबर 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाना था। हालांकि जान्हवी कपूर और वरुण धवन का पिछला बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड देखते हुए अब बवाल के मेकर्स को भी मूवी के फ्लॉप होने का डर सताने लगा है। जिसके बाद अब खबर सामने आ रही है कि फिल्म को सिनेमाघरों की जगह सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जा सक ता है। हालांकि नितेश तिवारी दंगल, छिछोरे जैसी सुपरहिट फिल्में डायरेक्ट कर चुके हैं। इस फिल्म से भी फैंस कई उम्मीदें लगाकर बैठे हैं।
बता दें कि फिल्म बवाल में जान्हवी और वरुण पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
