Taapsee Pannu Interview: बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे वरस्टाइल एक्ट्रेस तापसी पन्नू आजकल अपनी शादी की वजह से सुर्खियों में बनी हुई है। भले ही एक्ट्रेस ने सभी के सामने अभी तक अपनी शादी की अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन तमाम वेन्यू से वीडियो और तस्वीर लीक हो गई है। इसी के साथ हाल ही में तापसी ने शादी के बाद पहला इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने बताया की उनकी जिंदगी अब कैसी बीत रही है शादी के बाद। साथ ही बड़ा स्टार ना बनने पर उनके क्या महसूस होता है, टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढिए एक्ट्रेस का क्या कहना था।
elle को इंटरव्यू देते हुए तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने कहा की इस समय पर मुझे लगता है कि मेरी प्रोफेशनल लाइफ काफी हद तक मेरे समय के मूल्य से प्रेरित हैं। मैं इस बात का ध्यान रखती हूं किसी भी प्रोजेक्ट साइन करने से पहले की वह समय के लायक है या नहीं, क्यूंकी मुझे अपनी पर्सनल लाइफ भी इन्जॉय करनी है। ऐसे में मैं अब से कई सालों तक अपनी फिल्मोग्राफी को समेट कर रखना पसंद करूंगी। इसलिए, मैं ऐसी किसी प्रोजेक्ट में समय इन्वेस्ट नहीं करना चाहती जो अच्छा पर्फॉर्म नहीं कर पाएगी आगे।
साथ ही आगे एक्ट्रेस जिंदगी पर बात करते हुए यह भी कहती है की आपके आस-पास हमेशा ऐसे लोग होंगे जिनके पास आपसे कम या ज्यादा हैं और ऊंचाई पर पहुंचने की होड़ में हम भूल जाते हैं कि कोई 'ऊंचाई' नहीं है। मुझे यह फील हुआ की प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा मजा तो आप पर्सनल जिंदगी में ले सकते हैं। बेशक मैं बड़ी एक्ट्रेस नहीं बन पाई, लेकिन मैं खुश हूं की अब जीवन में हर चीज का आनंद ले सकती हूं।
