बॉलीवुड

भारत-पाक युद्ध को बॉलीवुड की इस अभिनेत्री ने बताया प्रोपेगेंडा, देश में चल रहे डर के माहौल पर किया कॉमेंट

Swara Bhaskar Share Post: दरअसल स्वरा भास्कर( Swara Bhaskar) अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती है। एक बार फिर से स्वरा भास्कर( Swara Bhaskar) ने कुछ ऐसा शेयर कर दिया है जो खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने भारत-पाकिस्तान युद्ध पर कुछ पोस्ट्स शेयर की हैं ।

Image

Swara Bhaskar Share Post on India-Pak War

Swara Bhaskar Share Post: भारत और पाकिस्तान के बीच जंग छिड़ गई है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्यवाही शुरू कर दी है जिसके बाद पाकिस्तान भी बौखला उठा है। बीती रात जम्मू में पाकिस्तान ने भारत के लोगों को नुकसान पहुंचाने की बहुत कोशिश की लेकिन भारतीय सेना ने इसका करारा जवाब दिया। इन सब के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कुछ शेयर किया है जो चर्चा में बना हुआ है। स्वरा भास्कर ने जियोर्ज ओरवेल की पोस्ट शेयर की है जो वायरल हो रही है।

दरअसल स्वरा भास्कर( Swara Bhaskar) अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती है। एक बार फिर से स्वरा भास्कर( Swara Bhaskar) ने कुछ ऐसा शेयर कर दिया है जो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल भारत-पाकिस्तान के युद्ध के बीच स्वरा भास्कर ने जियोर्ज ओरवेल की एक पोस्ट शेयर की है जिसमें लिखा है -" हर वॉर एक प्रोपेगेंडा है, हर चीख-पुकार, झूठ-नफरत उन्हीं लोगों से आती है जो लड़ नहीं रहे हैं" स्वरा भास्कर ने यह क्यों शेयर किया ये तो पता नहीं लेकिन इसके अलावा भी उन्होंने कई पोस्ट शेयर की हैं। जिसमें भारत-पाकिस्तान के युद्ध की चर्चा हो रही है।

स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर चल रहे लोगों के विचारों पर अपनी राय भी रखी। अभिनेत्री ने उन लोगों पर कटाक्ष करते हुए एक पोस्ट को शेयर किया। जिसमें किसी ने लिखा था कि जो लोग युद्ध चाह रहे हैं क्या वह अपने घर वालों की तरफ भी देख रहे हैं। क्योंकि युद्ध केवल बॉर्डर पर नहीं होता है यह अपके घर के बाहर भी होता है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article