बॉलीवुड

सुष्मिता सेन को आया हार्ट अटैक, एक्ट्रेस ने बताया कैसी है तबीयत

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 2, 2023, 04:43 PM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन( Sushmita Sen) को दो दिन पहले हार्ट अटैक (Heart Attack) आया था। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। उन्होंने बताया कि अब उनकी तबीयत कैसी है। फैंस एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

Image

sushmita sen (credit pic: instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) को दो दिन पहले हार्ट अटैक (Heart Attack) आया था। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर इसके बारे में जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने बताया कि अब उनकी तबीयत ठीक है। एक्ट्रेस ने अपने पिता के साथ फोटो शेयर की है। इस फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, अपने दिल को मजबूत और खुशनामा बनाए रखो। ये तुम्हारे साथ हमेशा तुम्हारे बुरे दौर में खड़ा रहेगा। जब तुम्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होगी। ये लाइन मेरे पापा ने कही थी। मुझे दो दिन पहले हार्ट अटैक आया था। मेरी एंजियोप्लास्टी हुई। मेरी तबीयत बिल्कुल ठीक है और सबसे जरूरी बात जो मेरे कार्डियोलॉजिस्ट ने कंफर्म किया है कि मेरा दिल सही मायनों में बहुत बड़ा है।

एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया कहना चाहूंगी जिन्होंने समय पर मुझे अस्पताल पहुंचाया। उनके तुरंत एक्शन की वजह से मैं ठीक हो पाईं। अगले पोस्ट में उनके बारे में भी बताऊंगी। ये पोस्ट मेरे चाहने वालों के लिए है। ये खुशखबरी शेयर करने के लिए कि मैं पूरी तरह से ठीक हूं।

सुष्मिता को दिन दिन पहले आया था हार्ट अटैक

एक्ट्रेस के पोस्ट पर फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। फैंस एक्ट्रेस के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। 47 साल की सुष्मिता सेन अपनी फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं। एक्ट्रेस के हार्ट अटैक की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया। एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिटनेस वीडियो शेयर करती रहती हैं।

एक्ट्रेस अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। वो अपने फैंस के साथ हर अपडेट शेयर करती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द आर्या 2 में नजर आएंगी। इसके अलावा भी एक्ट्रेस के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article