बॉलीवुड

हार्ट अटैक के बाद पहली बार रैंप वॉक पर दिखीं सुष्मिता सेन, एक्स बॉयफ्रेंड संग वीडियो वायरल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 12, 2023, 12:20 PM IST

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के रैंप वॉक का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। एक्ट्रेस को कुछ दिनों पहले ही हार्ट अटैक आया था। सोशल मीडिया पर यूजर्स एक्ट्रेस को रॉकस्टार कह रहे हैं। वीडियो में एक्ट्रेस अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ नजर आ रही हैं।

Image

sushmit sen (credit pic: instagram)

सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस को कुछ ही दिन पहले हार्ट अटैक आया था। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसके बारे में जानकारी दी थी। एक्ट्रेस अब बिल्कुल ठीक हैं और वो हार्ट अटैक के बाद पहली बार लैक्मे फैशन वीक 2023 (Lakme Fashion Week 2023) के रैंप वॉक पर नजर आईं। सुष्मिता के साथ उनके एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल (Rohman Shawl) भी नजर आए। भले ही सुष्मिता और रोहमन रिलेशनशिप में नहीं है। लेकिन दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। रोहमन सुष्मिता और उनके परिवार के साथ अक्सर नजर आते हैं।

सोशल मीडिया पर रोहमन और सुष्मिता का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस येलो कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं। उनके साथ रोहमन व्हाइट ब्लेजर में दिखाई दे रहे हैं। दोनों साथ में वेन्यू से बाहर निकलते दिखाई दिए। सुष्मिता से एक पैपराजी ने कहा, आप तो बहुत स्ट्रॉन्ग हो। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा, मेरे पास बहुत सारे लोगों की दुआए हैं। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं। सुष्मिता डिजाइनर अनुश्री रेड्डी की शो स्पॉटर थीं।

सुष्मिता सेन की जिंदादिली को लोगों ने किया सलाम

एक्ट्रेस ने अपना एक्सपीरियंस शेयर करते हुए कहा कि मैं अनुश्री का शुक्रिया कहूंगी। उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं उनके शो के लिए रैंप वॉक करूंगी। अक्सर हमें लगता है कि ये सही समय नहीं हैं। लेकिन मैं आपको बताना चाहूंगी कि महिलाओं को एक- दूसरे के साथ खड़े रहना चाहिए। ये सबसे खूबसूरत चीज है। सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शो का वीडियो शेयर किया है। फैंस एक्ट्रेस की जिंदादिली की तारीफ कर रहे हैं। लोग उन्हें सोशल मीडिया पर रॉकस्टार और ब्यूटी विद ब्रेन का टैग दे रहे हैं।

दरअसल सुष्मिता सेन को 2 मार्च को हार्ट अटैक आया था। उन्होंने बताया था कि मेरी एंजियोप्लास्टी हुई और मैं बिल्कुल ठीक हूं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग वेब सीरीज आर्या 3 की शूटिंग में बिजी है। इस सीरीज के दोनों सीजन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article