बॉलीवुड

48 की उम्र में Sushmita Sen बनेंगी दुल्हन, वेडिंग प्लान पर एक्ट्रेस बोलीं- 'मैं जरूर शादी करूंगी'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 5, 2024, 12:12 PM IST

सुष्मिता सेन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में लव लाइफ के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि उनकी लाइफ खुली बात रही हैं क्योंकि मैंने इसे बहुत ईमानदारी से और निडर होकर जिया है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने वेडिंग प्लान का भी खुलासा किया है।

Image

Sushmita Sen (credit Pic: Instagram)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस अपने एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल संग ऑन और ऑफ रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा, मेरी लव लाइफ लोगों के खुली किताब है। एक्ट्रेस ने बताया कि वो कब शादी करेंगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि क्या एक्स के साथ दोस्ती रखना सही है। एक्ट्रेस ने इन तमाम सवालों का जवाब दिया है।

सुष्मिता सेन से पूछा गया कि आप हार्ट ब्रेक से कैसी डील करती हैं? एक्ट्रेस ने कहा, मेरी पर्सनल लाइफ हमेशा खुली किताब रही है क्योंकि मैंने इसे बहुत ईमानदारी से और निडर होकर जिया है। लेकिन ऐसा करने के बाद भी गरिमा के साथ अपने जीवन के हर पहलु को नहीं दिखा सकते हैं। ये फैसला आपको ही लेना पड़ता है फिर चाहे आपको विश्वासघात हुआ हो। चाहे वो आपको चोट पहुंचाएं या चाहे आपकी गलती हो। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। अगर आपके लिए कोई नहीं बना है तो आपको उसे एक सबक की तरह लेना चाहिए और आगे बढ़ जाना चाहिए।

वेडिंग प्लान पर सुष्मिता ने तोड़ी चुप्पी

एक्ट्रेस ने एक्स संग दोस्ती और अपने वेडिंग प्लान पर भी खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि एक्स के साथ दोस्ती रखने में कोई बुराई नहीं है। लेकिन आपको एक लाइन ड्रॉ करनी चाहिए। ऐसा हो सकता है मेरा साथ ऐसा हुआ है। मैं बहुत ही खुदकिस्मत हूं। एक्ट्रेस ने अपने वेडिंग प्लान पर बात करते हुए कहा कि मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है कि सोसाइटी के हिसाब से क्या सही है। अगर मुझे सही व्यक्ति मिलता है तो मैं जरूर शादी करूंगी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article