Suryakumar Yadav Video: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। ये मूवी अब भी बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई कर रही है। फिल्म जल्द ही 1500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है। इससे पहले धुरंधर 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी। इस मूवी को भी लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। इस मूवी के गानों को भी लोगों ने काफी पसंद किया था। इस बीच भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का एक वीडियो सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में सूर्यकुमार, धुरंधर के गाने पर डांस कर रहे हैं।- ये भी पढ़ें-15 दिन बाद आमिर खान ने देखी धुरंधर 2, बोले "टीम का हार्ड वर्क..."
धुरंधर के गाने पर सूर्या ने किया डांस
मुंबई इंडियंस (MI) ने हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हराकर IPL 2026 में जीत दर्ज की है और अब शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ मैच खेलने जा रही है। मैच से पहले क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने फिल्म धुरंधर का एक वायरल स्टेप दोबारा करके सबका मनोरंजन कर दिया। MI के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट ने सूर्यकुमार का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'ये दादा का स्टाइल है, फुल धुरंधर मोड।' वीडियो में FA9LA सॉन्ग बज रहा था। जैसे ही सूर्यकुमार को स्टेज पर बुलाया गया, वे तुरंत अक्षय खन्ना वाले स्टेप करने लगे। दर्शक तालियां बजाने लगे। थोड़ी देर बाद वे रुक गए, लेकिन फिर खुद को रोक नहीं पाए और दोबारा डांस करने लगे।
धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
धुरंधर और धुरंधर 2 आदित्य धर द्वारा लिखी, निर्देशित और प्रोड्यूस की गई फिल्में हैं। मूवी में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और अन्य कलाकार हैं। पहली फिल्म दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी और उसने 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे। सीक्वल 19 मार्च को रिलीज हुआ था। फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई कर रही है।
आमिर खान ने की तारीफ
बताते चलें कि आमिर खान ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी के इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया और डायरेक्टर आदित्य धर के साथ-साथ रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी को टैग किया। उन्होंने लिखा, 'धुरंधर: द रिवेंज की पूरी टीम को दिल से बधाई! आपका जुनून, विजन और मेहनत दर्शकों तक सही मायने में पहुंची है।'
