बॉलीवुड

'साउथ वालों को मोटी हीरोइन चाहिए, बॉलीवुड में आओ तो कमसिन कली बनना पड़ेगा' सुरवीन चावला ने खोला फिल्म इंडस्ट्री का दोगला सच

Surveen Chawala face Casting Couch in Film Industry: हेट स्टोरी अभिनेत्री सुरवीन चावला( Surveen Chawla) ने हाउटरफ्लाई के साथ इंटरव्यू में खुलासा किया कि बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में आपको अलग-अलग तरीके से ट्रीट किया जाता है। अपने साथ हुए कास्टिंग काउच के दर्द को बयां करते हुए उन्होंने पुराना किस्सा साझा किया।

Image

Surveen Chawala face Casting Couch in Film Industry

Surveen Chawala face Casting Couch in Film Industry: अभिनेत्री सुरवीन चावला ( Surveen Chawla) ने अपने करियर में टीवी से लेकर बॉलीवुड और यहां तक की पंजाबी सिनेमा में भी काम किया। अपने दमदार टैलेंट के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री जब इस इंडस्ट्री में आई तब उन्हें कई परेशानियां झेलनी पड़ी थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि कैसे उनके साथ कास्टिंग काउच होती थी। शादीशुदा बताने पर भी एक निर्माता ने उन्हें किस करने की कोशिश की थी। यही नहीं एक्ट्रेस ने साउथ और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई राज खोले जो आपको हैरान कर देंगे।

हेट स्टोरी अभिनेत्री सुरवीन चावला( Surveen Chawla) ने हाउटरफ्लाई के साथ इंटरव्यू में खुलासा किया कि बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में आपको अलग-अलग तरीके से ट्रीट किया जाता है। जब मैं साउथ इंडस्ट्री में गई तब मुझे कहा गया कि अपना वजन बढ़ाओ कुछ भी नहीं दिखेगा। उनका ये कहना था कि स्क्रीन पर कुछ उछलेगा नहीं तो क्या दिखेगा। हालांकि अब इसे दूसरे तरीके से घुमाकर कहा जाने लगा। एक्ट्रेस ने आगे जिक्र किया कि आप बॉलीवुड में आओगे तो आपको वजन कम करना पड़ेगा, यही इस इंडस्ट्री का खेल है।

क्रिमिनल जस्टिस 4 में नजर आने वाली सुरवीन चावला ने अपने साथ हुआ एक और किस्सा साझा किया जब एक फिल्म निर्माता उन्हें किस करने की कोशिश कर रहा था। दरअसल सुरवीन काम के सिलसिले में उनके ऑफिस गई और जब वह बाहर उन्हें सी ऑफ करने आया तो वह मुझे किस करने लगा, मैंने उन्हें दूर किया और गुस्से में बोला ये क्या कर रहे हैं। हालांकि मैं उन्हें पहले ही बता चुकी थी कि मैं शादीशुदा हूं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article