बॉलीवुड

Suresh Oberoi ने CJP के प्रदर्शन पर उठाए सवाल, खुद को बताया RSS और मोहन भागवत का फैन

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 20, 2026, 01:43 PM IST

Suresh Oberoi on CJP Protest: एक्टर सुरेश ओबेरॉय ने CJP प्रदर्शन को लेकर बॉलीवुड सितारों के समर्थन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि किसी मुद्दे पर बोलने से पहले पूरी जानकारी लेना जरूरी है।

Image

सुरेश ओबेरॉय ने कही ये बात (Image Source: Pinterest)

Suresh Oberoi on CJP Protest: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सुरेश ओबेरॉय (Suresh Oberoi) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सुरेश ओबेरॉय की पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे है। कभी सुरेश ओबेरॉय का बॉलीवुड पर दिया बयान चर्चा में आ जाता है, तो कभी किसी कमेंट की वजह से एक्टर विवादों में आ जाते हैं। इन सब के बीच अब सुरेश ओबेरॉय का नया इंटरव्यू सामन आया है। इस बार उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए CJP प्रदर्शन और इसे लेकर बॉलीवुड के कुछ सितारों पर सवाल उठाए हैं। तो चलिए जानते हैं कि सुरेश ओबेरॉय ने क्या कहा है।

सुरेश ओबेरॉय ने स्टार्स पर उठाए सवाल

Nidhi Vasandani के साथ बातचीत के दौरान सुरेश ओबेरॉय ने कहा कि “हम जिम्मेदार लोग हैं। दुनिया आपकी बात सुनती है और आपके कहे का अनुसरण करती है। बोलने से पहले आपको रिसर्च करनी चाहिए, देखना और समझना चाहिए कि इसके पीछे कौन है और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।' एक्टर ने आगे कहा, 'क्या वे सभी नीट के छात्र हैं, या इसमें राजनेता, पत्थर फेंकने वाले लोग या हंगामा करने वाले लोग भी हैं? जब तक आपको पता नहीं है, तब तक आप इतनी मुखरता से कैसे बोल सकते हैं? अगर मुझे किसी चीज के बारे में जानकारी नहीं है, तो मैं उस पर बात नहीं करूंगा। मैं कहूंगा, ‘मुझे इसके बारे में पता नहीं है।’ लेकिन मैंने इसके बारे में बहुत कुछ सुना और पढ़ा है कि इसमें विदेशी लोग शामिल थे और अमेरिकियों को पहले से ही प्रदर्शनों के बारे में पता था। अमेरिकी दूतावास ने दिल्ली में मौजूद अमेरिकी नागरिकों के लिए एक सलाह भी जारी की थी, जिसमें उन्हें सावधान रहने और प्रभावित इलाकों से बचने के लिए कहा गया था।' स्टार्स द्वारा छात्र आंदोलन का सर्मथन करने पर भी सवाल उठाए।

मोहन भागवत के फैन है सुरेश ओबेरॉय

इसी बातचीत को दौरान सुरेश ओबेरॉय ने कहा कि मैं हमेशा से अंदर से आरएसएस का प्रशंसक रहा हूं। मैं मोहन भागवत जी का फैन हूं।' एक्टर ने उस मुलाकात को याद करते हुए बताया कि उनकी पत्नी ने मोहन भागवत के लिए हलवा बनाया था। उन्होंने कहा, 'वो नाश्ते के लिए घर आए थे। हम बहुत खुश थे। मेरी पत्नी बहुत अच्छा हलवा बनाती हैं। हमने उन्हें हलवा परोसा और उन्हें वो बहुत पसंद आया।' आरएसएस के प्रति खुद को ‘प्रशंसक’ बताने के बावजूद दिग्गज एक्टर ने साफ किया कि वो औपचारिक रूप से संगठन का हिस्सा नहीं हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article