बॉलीवुड

Ramayana: रणबीर-यश की फिल्म में हुई सुरभि दास की एंट्री, लक्ष्मण की पत्नी 'उर्मिला' का मिला किरदार

Surabhi Das Join Cast of Ramayana: नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' में अब टीवी इंडस्ट्री की एक फेमस एक्ट्रेस सुरभि दास की एंट्री हुई है। इस मूवी में सुरभि दास को लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला के रोल में देखा जाएगा। फिल्म में सुरभि को इस किरदार में देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।

Image

Pics: Instagram

Surabhi Das Join Cast of Ramayana: बॉलीवुड इंडस्ट्री के डायरेक्टर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण पार्ट 1 और 2' (Ramayana: Part 1 and 2) लंबे समय से लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी में आए दिन नए-नए एक्टर्स की एंट्री होती दिखाई दे रही हैं, जो फैन्स के लिए भी बड़ा सरप्राइज होने वाला है। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक टीवी एक्ट्रेस सुरभि दास की झोली में नितेश तिवारी की 'रामायण' आ गिरी है। तो चलिए जानते हैं कि सुरभि दास को 'रामायण' में क्या रोल प्राप्त हुआ है।

सुरभि दास को ऑफर हुआ उर्मिला का किरदार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुरभि दास को फिल्म 'रामायण' में उर्मिला का रोल मिला है। इस मूवी में रवि दुबे भवगान राम के भाई लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं। बड़े परदे पर सुरभि को लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला के रूप में सुरभि दास को मेकर्स पेश करेंगे। इस मूवी में सुरभि दास को उर्मिला के रोल में देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। सुरभि दास की बात करें तो उन्होंने टीवी सीरियल नीमा डेन्जोंगपा में अहम रोल निभाया था, जिससे उन्हें लोगों को बीच असली पहचान मिली थी।

टेली चक्कर से बात करते हुए सुरभि दास ने रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का हिस्सा बनाने को कहा था कि उनका औरा मैच करना आसान नहीं है। एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि सुरभि दास ने अपना ज्यादा से ज्यादा शूट के दौरान साई पल्लवी के साथ बिताया है। सुरभि ने साई पल्लवी को बेहद प्यारी और अच्छी इंसान बताया। बता दें फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर को भगवान राम की भूमिका में देखा जाएगा। इसके अलावा यश फिल्म में रावण की भूमिका निभा रहे हैं। साई पल्लवी माता सीता और सनी देओल हनुमान के रोल में नजर आएंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article