बॉलीवुड

'जाट' सनी देओल ने आयशा खान को दी थी ये सलाह, कहा- 'लाइफ में कभी बेचारा मत बनो'

  • Authored by: अभय
  • Updated May 8, 2025, 03:02 PM IST

Ayesha Khan on Sunny Deol: बॉलीवुड की एक्ट्रेस आयशा खान (Ayesha Khan) ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंरटव्यू में आयशा खान फिल्म में सनी देओल (Sunny Deol) संग काम करने पर रिएक्शन देती नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस ने सनी देओल की जमकर तारीफ की।

Image

Ayesha Khan on Sunny Deol

Ayesha Khan on Sunny Deol: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) अभी हाल ही में फिल्म जाट (Jaat) में नजर आए थे। सनी देओल की इस फिल्म के धमाकेदार एक्शन सीन्स को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसी बीच सनी देओल एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं, इसकी वजह एक्टर की कोई फिल्म नहीं बल्कि फिल्म जाट की को-स्टार आयशा खान (Ayesha Khan) है। आयशा खान ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान आयशा खान की इस बात को लेकर सनी देओल की जमकर तारीफ करती नजर आईं। तो चलिए जानते हैं आयशा खान ने अभी हाल में दिए इंटरव्यू में सनी देओल को लेकर क्या कहा है।

आयशा खान ने सनी देओल को लेकर कही ये बात

फिल्म जाट से बॉलीवुड में धमाल माचने वाली एक्ट्रेस आयशा खान अपने एक इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। आयशा खान की ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू के दौरान बताया कि सनी देओल ने उनसे कहा कि 'लाइफ में कभी बेचारा मत बनो। जो भी मुश्किल आए, उसका डटकर सामना करो और हमेशा मजबूत रहो। मेहनत और आत्मविश्वास से तुम कुछ भी हासिल कर सकती हो।' इसके आगे आयशा खान ने कहा कि 'मुझे याद है, लास्ट के दिनों में, क्योंकि ये पूरी तरह एक्शन से भरी फिल्म थी, कुछ सीन बढ़ गए थे। कई बार हमें ओवरटाइम करना पड़ता था। हम थक जाते थे और सोचते थे कि अब शूट नहीं हो पाएगा, लेकिन सनी देओल ने कभी शिकायत नहीं की। वो बहुत मेहनती हैं, बात करने में बेहद प्यारे, और सबका खूब ख्याल रखते हैं।' साथ ही साथ एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने ने फिल्म जाट के केवल सनी देओल संग काम करने के लिए हां की थी।

बिग बॉस 16 से मिला था फेम

एक्ट्रेस आयशा खान को सलमान खान के फेमस शो बिग बॉस 16 से फेम मिला। इसके बाद एक्ट्रेस कई टीवी शोज में भी नजर आईं। आयशा खान के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article