Sunny Deol Throwback Interview: बॉलीवुड के स्टार एक्टर सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई है। इस वॉर ड्रामा पर सभी की निगाहें टिकी हैं। हाल ही में रिलीज हुआ इसका टीजर इतना भावुक कर देने वाला है कि फैंस अब मूवी का इंतजार और भी बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और अन्य दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। जब पहली बार 'बॉर्डर 2' बनाने की खबर आई, तो पूरा देश भावुक हो उठा। 1997 की मूल फिल्म 'बॉर्डर' आज भी लोगों के दिलों में बसी है, जो 1971 के भारत-पाक युद्ध में लोंगेवाला की लड़ाई पर आधारित थी। सनी देओल ने रणवीर अल्लाहाबादिया के पॉडकास्ट में उस फिल्म के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने एक बहुत भावुक सीन याद किया, जो अंतिम कट में नहीं आ सका। सनी ने बताया कि वह सीन इतना जबरदस्त था कि बोलते-बोलते उनकी आंखें भर आईं। इस कहानी ने फैंस को फिर से भावुक कर दिया है।
आज भी सनी देओल को रुला देता है बॉर्डर का वो सीन
रणवीर अल्लाहाबादिया के पॉडकास्ट में सनी देओल ने 1997 की फिल्म के बारे में बात की। जब उनसे पसंदीदा सीन पूछा गया, तो उन्होंने एक बहुत भावुक सीन याद किया जो अंतिम कट में शामिल नहीं हुआ सनी ने बताया कि वह सीन एक छोटे मंदिर में था, जहां वे बंकर से आग की रोशनी देखते हैं। बंकर के पास पहुंचने पर वे अपने शहीद सैनिकों को आग के चारों ओर बैठे देखते हैं। फिर सनी भावुक होकर उनसे कहते हैं कि वे उनकी फैमिली का ख्याल रखेंगे, घर की टूटी छत ठीक करेंगे और उनकी फैमिली की देखभाल करेंगे। सनी देओल ने कहा, 'मैं उनसे बात करता हूं कि तू फिक्र न कर, मैं तेरे घर जाकर तेरी छत लगा दूंगा, मैं जा के तेरी मां से मिल लूंगा। उनके लिए वो मर चुके हैं और मैं उन्हें कहता हूं कि तुम जिस दुनिया में हो, वो जन्नत है, वहां कोई लड़ाई नहीं होती। वो सीन इतना प्यारा था कि बोलते-बोलते मुझे रुला देता था।'
बॉर्डर में इन सितारों ने मचाया था धमाल
सनी देओल ने बताया कि फिल्म की लंबाई बहुत ज्यादा हो गई थी इतनी कि प्रोड्यूसर्स के पास कोई चारा नहीं बचा था। इस वजह से उन्हें उस खास सीन को काटना पड़ा, जो उनके लिए बेहद खास था। सनी ने कहा कि सीन फिल्म की लंबाई को देखते हुए हटाना मजबूरी थी, क्योंकि अगर पूरा रखा जाता तो फिल्म बहुत लंबी हो जाती। यह फैसला दुखद था यह सीन फिल्म की गहराई को और बढ़ा देता, लेकिन प्रोडक्शन की मजबूरियों ने उसे काट दिया। बताते चलें कि साल 1997 की 'बॉर्डर' जे. पी. दत्ता द्वारा निर्देशित कल्ट क्लासिक थी, जिसमें अक्षय खन्ना, सनी देओल, तब्बू, पूजा भट्ट, राखी गुलजार जैसे कलाकार थे। सनी देओल ने मेजर कुलदीप सिंह का रोल निभाया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाल मचाया कि सारे रिकॉड्स टूट गए। इस फिल्म को लोग आज भी देखकर भावुक हो जाते हैं।

pic credit- border film
बॉर्डर 2 के गानों ने किया सभी को भावुक
सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर-2' अपने गानों की वजह से हर जगह छाया हुआ है। फैंस के दिलों से 'जाते हुए लम्हों', मिट्टी के बेटे' और संदेशे आते हैं' गानों का क्रेज खत्म नहीं हो रहा है। इन गानों ने लोगों के बीच देशभक्ति की भावना को बढ़ा दिया है। मालूम हो कि सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन की फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म को देखने के लिए लोग अपनी पलके बिछाए बैठे हैं। आप इस मूवी के लिए कितने एक्साइटेड हैं हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
