Sonu Nigam Zoom Interview: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सनी देओल (Sunny Deol) की अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 (Border 2) को लेकर इन दिनों काफी चर्चा हो रही है। सनी देओल की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म का कभी कोई पोस्टर रिलीज हो रहा है, तो कभी सेट से कोई वीडियो सामने आ रहा है। फिल्म के गानों भी रिलीज होने शुरू हो गए हैं। अभी हाल ही में फिल्म बॉर्डर 2 का गाना संदेशे आते हैं (Sandese Aate Hain) रिलीज किया गया था, जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। अब इसको लेकर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) ने Zoom को एक इंटरव्यू दिया है।
सोनू निगम ने कही ये बात
फिल्म बॉर्डर 2 का गाना संदेश आते हैं एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। इसकी वजह सोनू निगम का एक इंटरव्यू है, जो उन्होंने Zoom को दिया है। सोनू निगम ने अपने पुराने गाने को फिर से गाने के बारे में बात की। जब उनसे पूछा गया कि इतने साल बाद उसी गाने को दोबारा गाना मुश्किल तो नहीं लगा, तो सोनू ने कहा, 'ये गाना लोगों के दिलों में बस चुका है, इसलिए इसे फिर से गाना बड़ा चैलेंज था। मैं अपनी आवाज को बरकरार रखने की कोशिश करता रहा, लेकिन फिर भी थोड़ा डर लगता था कि क्या मैं पहले वाले फील को वापस ला पाऊंगा। मैंने इसे पहली बार मिथुन स्टूडियो में गाया था। अब 30 साल बाद जब दोबारा गाना था, तो मुझे पुरानी आदतें भूलनी पड़ीं। मैंने पिछले 28 सालों से इसे एक ही अंदाज में गाया था। अब मुझे नए सिरे से, जैसे कोई नया गायक गा रहा हो, वैसे गाना पड़ा।' नए वर्जन में बदलावों के बारे में सोनू ने कहा, 'इस बार गाने के बोल अलग लिखे गए थे। भावनाएं भी अलग थीं। पहले वाले वर्जन में ‘ऐ गुजरने वाली हवा’ वाली लाइन को जोर से गाना था। इस बार मुझे ज्यादा भावुक होकर गाना पड़ा। शब्दों का मतलब ऐसा था कि आवाज से ही फीलिंग्स दिखानी थीं।'
कब रिलीज होगी फिल्म
सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 इसी महीने यानी 23 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ-साथ वरुण धवन (Varun Dhawan), दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh), अहान शेट्टी (Ahan Shetty) जैसे सितारे भी नजर आने वाले हैं।
