बॉलीवुड

सनी देओल ने रोकी लाहौर 1947 की शूटिंग, आमिर खान नहीं बॉर्डर 2 बनी वजह

Sunny Deol stops shooting for Lahore 1947: भारत-पाक युद्ध की वजह से सनी देओल (Sunny Deol) ने अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सनी देओल ने लाहौर 1947 (Lahore 1927) का पैचवर्क रोककर बॉर्डर 2 (Border 2) की शूटिंग तेजी से करनी शुरू कर दी है क्योंकि उन्हें लगता है कि दर्शक इस वक्त बॉर्डर 2 को बड़े चाव से देखेंगे।

Image

Lahore 1947 Border 2

Sunny Deol stops shooting for Lahore 1947: गदर 2 (Gadar 2) और जाट (Jaat) जैसी सफल फिल्में देने वाली सनी देओल (Sunny Deol) जल्द ही अपनी कई मसाला एंटरटेनर्स लेकर दर्शकों के सामने होंगे, जिनमें से लाहौर 1947 (Lahore 1947) और बॉर्डर 2 (Boder 2) मुख्य हैं। जहां लाहौर 1947 का निर्माण आमिर खान ने अपने बैनर तले किया है, वहीं बॉर्डर 2 को टी-सीरीज कंपनी जेपी दत्ता के साथ मिलकर बना रही है। सनी देओल ने लाहौर 1947 का काम गदर 2 खत्म करते ही शुरू कर दिया और ये बनकर लगभग तैयार है। आमिर खान इन दिनों लाहौर 1947 की की एडिटिंग में व्यस्त हैं और कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं। सनी देओल जल्द ही लाहौर 1947 के इस पैचवर्क को पूरा करने वाले थे लेकिन उन्होंने इसे बैकसीट पर रख दिया है।

अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत-पाक युद्ध के बाद देश में बने माहौल को देखते हुए सनी देओल ने फैसला लिया है कि वो सबसे पहले बॉर्डर 2 की शूटिंग पूरी करेंगे। सनी देओल को लगता है कि इस वक्त देश में जो माहौल है, उसके लिए बॉर्डर 2 सबसे सही फिल्म है। दर्शक लाहौर 1947 की जगह बॉर्डर 2 देखना पसंद करेंगे, जिस कारण वो अपना सारा समय इसी मूवी को देना चाहते हैं। बॉर्डर 2 की शूटिंग की वजह से लाहौर 1947 का पैचवर्क लेट होने की आशंका है, जिस कारण ये माना जा सकता है कि सनी पाजी की लाहौर 1947 भले ही पहले शुरू हुई हो लेकिन ये बॉर्डर 2 के बाद रिलीद हो सकती है।

लाहौर 1947 और बॉर्डर 2 के मेकर्स ने अभी तक इन खबरों पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है लेकिन सनी देओल ने जाट के प्रमोशन के वक्त ये बताया था कि आमिर खान लाहौर 1947 में कुछ बदलाव करना चाहते हैं, जिस कारण वो फिल्म थोड़ी लेट हो सकती है। आमिर को लगता है कि फिल्म में कुछ चीजें ठीक करने की जरूरत है, जिस कारण सनी पाजी के दोबारा लाहौर 1947 के कुछ सीन्स शूट करने पड़ेंगे।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article