Gadar Re-Release: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) और एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म गदर (Gadar) को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया है। 9 जून शुक्रवार को फिल्म को 4K में रिलीज किया गया। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें दर्शक फिल्म को सिनेमाघरों मे देखकर पागल हो रहे हैं। इस वायरल वीडियो में युवाओं के साथ ही कुछ बड़ी उम्र के लोग गदर देखने के बाद काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां कई लोग वायरल वीडियो में नाच रहे हैं, वहीं कुछ लोग फिल्म को देखकर अपने पुराने वक्त को याद कर रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी गदर ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। बीते रविवार को फिल्म का कलेक्शन 1.62 करोड़ के आस-पास रहा है। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
फैंस के बीच दिखी गदर की दीवानगी
गदर को सिनेमाघरों पर दोबारा रिलीज किया गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें फैंस फिल्म देखने के बाद अपनी सीट्स पर नाचते नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो के कमेंट सेक्शन में भी यूजर्स का दमदार रिएक्शन सामने आ रहा है, एक यूजर ने लिखा, 'गदर सिर्फ एक फिल्म ही नहीं है बल्कि हमारे बचपन का इमोशन है। इस फिल्म को दोबारा थिएटर्स में देखक र वो सारी यादें दोबारा लौट आईं।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'सकीना और तारा की ये लव स्टोरी आज भी फैंस के दिलों में जिंदा है। वाह क्या फिल्म है ये'
बता दें कि अमीषा पटेल और सनी देओल की फिल्म गदर 2 का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है। अब फिल्म को 11 अगस्त 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाने वाला है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
