बॉलीवुड

Sunny Deol के बेटे करण देओल की गर्लफ्रेंड संग फोटोज हुई वायरल, वैलंटाइन डे पर खुली पोल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 16, 2023, 10:02 AM IST

Karan Deol is In Relationship: बॉलीवुड एक्टर सन्नी देओल के बेटे करण देओल की अफेयर की खबरें अब सुर्खियों में आ गए हैं। बॉलीवुड में आए दिन आती अफेयर की खबरें सामने आती रहती हैं। हाल ही में करण देओल ये वैलेंटाइन डे पर एक लड़की के साथ मजर आए हैं, जिसे उनकी गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है।

Image

Karan Deol Relationship

KEY HIGHLIGHTS
  • सन्नी देओल के बेटे करण देओल की गर्लफ्रेंड की फोटोज हुई वायरल।
  • वैलंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड संग नजर आए करण देओल।
  • करण देओल के अफेयर की खबरें सुर्खियों में बनी हुई हैं।

Karan Deol Girlfriend: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) के बेटे करण देओल अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं।वैलेंटाइन डे पर करण देओल एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए हैं। इस मिस्ट्री गर्ल के साथ अब करण देओल का नाम जोड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि करण और यह मिस्ट्री गर्ल रिलेशनशिप में हैं। करण देओल के अफेयर की खबर अब सुर्खियों में आ गई हैं। बॉलीवुड के स्टारकिड्स अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। इन स्टारकिड्स में अब करण देओल का नाम भी जुड़ता दिख रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि करण देओल रिलेशनशिप में हैं, हालांकि वह अपने रिलेशनशिप को ओपन नहीं करना चाहते हैं। आइए सन्नी देओल के बेटे करण देओल ने रिलेशनशिप की खबर की पूरी पड़ताल करते हैं।

रिलेशनशिप में है करण देओल

करण देओल फिलहाल फिल्मों में अपने कमबैक की तैयारियों में लगे हुए हैं। बॉम्बे टाइम्स के एक सूत्र ने इस बात को कन्फर्म किया है कि करण देओल रिलेशनशिप में हैं। करण देओल के एक करीबी ने बॉम्बे टाइम्स को बताया, 'हां, दोनों रिलेशनशिप में हैं और लगभग 2 सालों से दोनों साथ हैं। दोनों एक-दूसरे से काफी प्यार करते हैं। अपने परिवार की तरह ही करण भी अपनी पर्सनल लाइफ को दुनिया के सामने नहीं लाना चाहता है। इसी वजह से वह अपने रिलेशनशिप का खुलासा नहीं कर सकते।'

अपने 2 में नजर आएगें करण देओल

करण देओल अपनी अपकमिंग फिल्म 'अपने 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल भी लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं। बता दें करण देओल ने फिल्म 'पल पल दिल के पास' के साथ बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। हालांकि करण देओल की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फेल रही थी।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article