बॉलीवुड

जाट की सक्सेस को एन्जॉय करने वादियों में पहुंचे सनी देओल, नई फिल्म का अपडेट सुनकर खुशी से झूम उठेंगे फैंस

Sunny Deol Share Update on Jaat 2: हाल ही में सनी देओल( Sunny Deol) पहाड़ों पर सैर करते नजर आए। उन्होंने अपनी वीडियो में फैंस का शुक्रियाअदा किया। जाट की सक्सेस पर सनी देओल ने बात की और कहा कि जाट की सक्सेस मनाने के लिए मैं पहाड़ों पर आ गया हूं।

Image

Sunny Deol Share Update on Jaat 2

Sunny Deol Share Update on Jaat 2: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल( Sunny Deol) इन दिनों अपनी फिल्म जाट( Jaat) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। लंबे समय बाद एक्टर ने थिएटर्स में कदम रखा है जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। सनी देओल को जनता का प्यार मिल रहा है। इसी खुशी को मनाने वह पहाड़ों में पहुँच गए हैं, जहां से उन्होंने एक वीडियो शेयर की है। पहाड़ों की ठंडी-ठंडी हवा का मजा उठाते हुए सनी देओल ने अपनी अपकमिंग फिल्मों पर अपडेट शेयर की है। जिसे सुनकर आपका दिल भी खुश हो जाएगा।

हाल ही में सनी देओल( Sunny Deol) पहाड़ों पर सैर करते नजर आए। उन्होंने अपनी वीडियो में फैंस का शुक्रियाअदा किया। जाट की सक्सेस पर सनी देओल ने बात की और कहा कि जाट की सक्सेस मनाने के लिए मैं पहाड़ों पर आ गया हूं, मुझे यहाँ घूमना बहुत पसंद है। सनी पाजी ने कहा कि आपने जाट को बहुत प्यार दिया और मैं वादा करता हूं कि जाट 2( Jaat 2) इससे भी ज्यादा मजेदार होगी। इसी के साथ उन्होंने अपनी अपकमिंग मूवीज पर भी बात की। सनी देओल ने कहा कि इसके बाद में बॉर्डर 2 ( Border 2) की शूटिंग शुरू करूंगा।

एक्टर की इस वीडियो पर फैंस भी जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वह जाट 2 और बॉर्डर 2 के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। उनका फेवरेट हीरो अब लौट आया है जिसे वह बैक टू बैक फिल्मों में देखना चाहते हैं। वहीं बात करें जाट के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो जाट ने 11 दिन में 74 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म जल्द ही 100 करोड़ी होने वाली है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article