बॉलीवुड

Border 2 Trailer Reaction: 'ईद पर बकरे काटे जाते हैं...' सनी देओल की हुंकार से हिला पाकिस्तान, लोग बोले- 'शेर कभी दहाड़ना नहीं भूलता'

Border 2 Trailer Reaction: बॉलीवुड स्टार सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म बॉर्डर 2 का ट्रेलर आउट हो गया है और यूट्यूब की दुनिया में ट्रेंड करने लगा है। इस ट्रेलर को देखने के बाद लोग अपनी राय दे रहे हैं। लोगों का ये मानना है कि सनी देओल ने अपनी दहाड़ से पूरे पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया है।

Image

pic credit- border film trailer

Border 2 Trailer Reaction: बॉलीवुड स्टार सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म बॉर्डर 2 के बारे में सभी लोग बात कर रहे हैं। इस मूवी से लोगों को काफी ज्यादा उम्मीद है। कुछ दिनों पहले ही फिल्म का टीजर आउट हुआ था, जिसे लोगों ने सेलिब्रेट किया था। इस बीच मेकर्स ने फैंस को और भी ज्यादा एक्साइटेड कर दिया है। सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 का ट्रेलर आउट हो गया है और यूट्यूब की दुनिया में ट्रेंड करने लगा है। इस ट्रेलर को देखने के बाद लोग अपनी राय दे रहे हैं। सनी देओल ने अपनी दहाड़ से पूरे पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया है। आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं ट्रेलर को देखकर लोग क्या कह रहे हैं।

बॉर्डर 2 के ट्रेलर को देख गदगद हुए लोग

ट्रेलर शुरू होते ही दिखता है कि आर्मी, नेवी और एयर फोर्स मिलकर दुश्मनों को नेस्तनाबूद करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक सीन में सनी देओल के चेहरे पर दुश्मन सीधे तोप तान देता है, लेकिन सनी अपने सैनिकों को बिना झिझक आदेश देते हैं कि उन्हें उड़ा दो। ट्रेलर में सनी देओल से लेकर वरुण धवन तक मस्त लग रहे हैं। बॉर्डर 2 का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया है। एक यूजर ने ट्रेलर को देखने के बाद लिखा, 'भारत जिंदाबाद सनी देओल ने गर्दा उड़ा दिया।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'शेर बूढ़ा हो सकता है लेकिन दहाड़ना नहीं भूलता।' इसी तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं। ट्रेलर में सनी देओल कहते हैं, 'तुम्हारे पाकिस्तान में इतने लोग नहीं जितने हमारे यहां ईद पर बकरे काटे जाते हैं। सनी देओल का ये अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

कब रिलीज होगी सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2

बताते चलें कि सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म को देखने के लिए लोग अपनी पलके बिछाए बैठे हैं। सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर-2' अपने गानों की वजह से हर जगह छाया हुआ है। फैंस के दिलों से 'जाते हुए लम्हों', मिट्टी के बेटे' और संदेशे आते हैं' गानों का क्रेज खत्म नहीं हो रहा है। इन गानों ने लोगों के बीच देशभक्ति की भावना को बढ़ा दिया है। बताते चलें कि साल 1997 की 'बॉर्डर' जे. पी. दत्ता द्वारा निर्देशित कल्ट क्लासिक थी, जिसमें अक्षय खन्ना, सनी देओल, तब्बू, पूजा भट्ट, राखी गुलजार जैसे कलाकार थे। इस मूवी को तो लोगों ने खूब प्यार दिया था। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि बॉर्डर 2 को लोग कैसा रिस्पॉन्स देते हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article