Border 2 Midnight Shows: सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार है। ये फिल्म आज बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है और हर तरफ बस इसी की चर्चा हो रही है। मूवी में सनी देओल से लेकर वरुण धवन तक ने शानदार काम किया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि बॉर्डर 2 पहले दिन ही कई मूवीज के रिकॉर्ड को तोड़ देगी। बॉर्डर 2 का क्रेज साफ दिखाई दे रहा है। इसे को नजर में रखते हुए मेकर्स ने एक मास्टरप्लान तैयार किया है। ऐसी खबर सामने आई है कि अब आधी रात को भी आप फिल्म बॉर्डर 2 देख पाएंगे। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...
'बॉर्डर 2' को लेकर आया बड़ा अपडेट
सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की राह पर है और पहले दिन से ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग की ओर बढ़ रही है। बढ़ती डिमांड को देखते हुए कई बड़े सिनेमाघरों में मिडनाइट शो लगाए गए हैं। एक्जिबिटर्स का कहना है कि वीकेंड पर बड़ी संख्या में दर्शक आने वाले हैं, इसलिए शो की संख्या बढ़ाई जा रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक पॉपुलर चेन मूवीमैक्स ने पहल की है और शनिवार 24 जनवरी को अपने मेन थिएटर्स में पोस्ट-मिडनाइट शो शुरू कर दिए हैं। पुणे के मूवीमैक्स अमनोरा में रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक 6 शो लगाए गए हैं। अभी कोई बड़ी कॉम्पिटिशन नहीं है, जिससे एक्जिबिटर्स दर्शकों की डिमांड पूरी कर पा रहे हैं।
पहले दिन इतना कमाएगी फिल्म
अर्ली ट्रेंड्स बताते हैं कि 'बॉर्डर 2' पहले दिन 30 करोड़ से ज्यादा नेट ओपनिंग कर सकती है, जो हाल के समय की सबसे बड़ी हिंदी ओपनिंग में से एक होगी। देशभक्ति का जोश, पॉपुलर फ्रैंचाइजी टैग और सनी देओल का जनता से गहरा कनेक्शन इन सबके दम पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की है। अगर मिडनाइट शो का जोश दिनभर बना रहा तो ओपनिंग वीकेंड बहुत धमाकेदार हो सकता है। मालूम हो कि जब रणवीर सिंह की धुरंधर रिलीज हुई थी, तो दर्शकों की भारी भीड़ की वजह से थिएटर्स ने देर रात और आधी रात (मिडनाइट) के शो शुरू किए थे।
