बॉलीवुड

32 साल बाद बड़े पर्दे साथ नजर आएंगे शाहरुख खान-सनी देओल, जाट एक्टर ने कहा- 'एक और फिल्म कर सकते...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 8, 2025, 07:56 AM IST

Sunny Deol on Work With Shah Rukh Khan: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने अभी हाल में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान सनी देओल ने शाहरुख खान के साथ दोबारा काम करने की इच्छा जताई है। जिसके बाद माना जा रहा है दोनों साथ में 32 साल बाद एक और फिल्म कर सकते हैं।

Image

Sunny Deol on Work With Shah Rukh Khan

Sunny Deol on Work With Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल (Sunny Deol) अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाहौर 1947' और 'जाट' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। सनी देओल की ये दोनों फिल्में साल 2025 में बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली हैं। लेकिन सनी देओल इन दोनों ही फिल्मों की रिलीज से पहले अपने एक इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। इस इंटरव्यू में सनी देओल ने शाहरुख खान के साथ फिर काम करने पर अपना रिएक्शन दिया है, जो खूब वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं सनी देओल ने शाहरुख खान के साथ दोबारा काम करने के सवाल पर क्या जवाब दिया।

सनी देओल ने शाहरुख खान के साथ काम करने की जताई इच्छा

एक्टर सनी देओल ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'जाट' (Jaat) के प्रमोशन के दौरान पिंकविला से खास बातचीत में सनी ने शाहरुख के साथ फिर से काम करने की इच्छा जताई है। सनी देओल से इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या आप शाहरुख खान के साथ दोबारा काम करना चाहेंगे? इसके जवाब में एक्टर ने कहा 'ऐसे तो तय नहीं कर सकता कि किसके साथ करूंगा, लेकिन मुझे लगता है कि शाहरुख के साथ एक और फिल्म कर सकते हैं। हमने 'डर' (Darr) में साथ काम किया था, वो अलग दौर था, अब नया वक्त है, तो साथ में कुछ नया करना अच्छा लगेगा।'

लोगों को है 'जाट' की रिलीज का इंतजार

सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म 'जाट' (Jaat) 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सनी एक बार फिर धमाकेदार एक्शन अवतार में नजर आएंगे। 'जाट' में सनी देओल के साथ-साथ रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda), राम्या कृष्णन (Ramya Krishnan), विनीत कुमार सिंह (Vineet Kumar Singh), सैयामी खेर (Saiyami Kher) जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं। शाहरुख खान और सनी देओल के दोबारा साथ काम करने को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article