Sunny Deol Film Border 2 Teaser Release Date: बॉलीवुड स्टार सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म बॉर्डर 2 इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर हर रोज कोई न कोई नया अपडेट सामने आ रहा है। हाल ही में सनी देओल की फिल्म का एक पोस्टर सामने आया था, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए थे। इस बीच एक क्लिप सामने आया है, जो कि इंटरनेट की दुनिया में धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस क्लिप के जरिए मेकर्स ने बता दिया है कि फिल्म बॉर्डर 2 का टीजर कब रिलीज होने वाला है। आइए नजर डालते है इस खास रिपोर्ट पर...
इस दिन रिलीज होगा बॉर्डर 2 का टीजर
बॉर्डर 2 के मेकर्स टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स ने चारों हीरोज का एक धमाकेदार ग्रुप पोस्टर रिलीज किया था। इस बीच टी-सीरीज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो कि इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। इस क्लिप में बॉर्डर 2 के टीजर के बारे में जानकारी दी गई है। फिल्म का टीजर विजय दिवस के मौके पर 16 दिसंबर को दोपहर 1:30 बजे आएगा। बता दें कि साल 1971 की जंग में मिली जीत और हमारे सैनिकों की बहादुरी को सलाम करते हुए टीजर लॉन्च होगा। बता दें कि सभी लोग फिल्म बॉर्डर 2 के टीजर को देखने के लिए बेताब हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म
बताते चलें कि सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 23 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फैंस इस मूवी को देखने के लिए बेताब हैं। बता दें कि साल 1997 में फिल्म बॉर्डर रिलीज हुई थी, जिसमें सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना और जैकी श्रॉफ ने धमाल मचा दिया था। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि नए स्टार कास्ट वाली इस फिल्म को लोग कितना प्यार देते हैं। जानकार ये दावा कर रहे है कि फिल्म बॉर्डर 2 भी धुरंधर की तरह मोटी कमाई करने वाली है।
