Border 2 Day 1 Occupancy: सनी देओल की फिल्म के सामने धुरंधर ने टेके घुटने, पहले दिन ही मचा दिया धमाल
- Authored by: कुमार सरस
- Updated Jan 23, 2026, 07:12 PM IST
Border 2 Day 1 Occupancy: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म बॉर्डर 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस बीच फिल्म बॉर्डर 2 की मॉर्निंग ऑक्यूपेंसी की रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट को देखकर मेकर्स के चेहरे पर पक्का स्माइल आ जाएगी। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
pic credit- border 2/ dhurandhar
Border 2 Day 1 Occupancy: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म बॉर्डर 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म को काफी तगड़ा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में सनी देओल से लेकर वरुण धवन तक ने शानदार काम किया है। मूवी में अक्षय खन्ना और सुनील शेट्टी की भी झलक देखने को मिली है। ऐसा लगता है कि ये फिल्म पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी। इस बीच फिल्म बॉर्डर 2 की मॉर्निंग ऑक्यूपेंसी की रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट को देखकर मेकर्स के चेहरे पर पक्का स्माइल आ जाएगी। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
ये भी पढ़ें- बॉर्डर 2 में हुई इन स्टार्स की वापसी
बॉर्डर 2 ने धुरंधर को पछाड़ा
सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फिल्म 'बॉर्डर 2' आज थिएटर में रिलीज हुई है और इसे दर्शकों से अच्छी-खासी तारीफ मिल रही है।अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म पहले दिन सुबह के शो में अच्छी शुरुआत कर रही है। सैकनिल्क के मुताबिक पहले दिन सुबह का ऑक्यूपेंसी 19.46% रहा। आज सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी की वजह से कई जगहों पर छुट्टी है, इसलिए दिन चढ़ने के साथ ऑक्यूपेंसी बढ़ने की उम्मीद है। कल भी छुट्टी होने से शाम और रात के शो में सबसे ज्यादा दर्शक आने वाले हैं।'बॉर्डर 2' ने 2025 की कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। इसने 'धुरंधर' (15.49%), 'सिकंदर' (13.76%), 'हाउसफुल 5' (13.62%), 'सितारे जमीन पर' (16.74%) और 'वॉर 2' (16%) से बेहतर सुबह का ऑक्यूपेंसी दर्ज किया। हालांकि 'छावा' (30.5%) और 'सैयारा' (35.51%) से पीछे रही।
पहले दिन कमाएगी इतने करोड़
बताते चलें कि फिल्म बॉर्डर 2 को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आ रहे हैं। कई लोगों का ये मानना है कि फिल्म फर्स्ट डे 20 करोड़ का कारोबार करेगी। तो कइयों का ये कहना है कि ये फिल्म 30 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करेगी। सैकनिक के मुताबिक शुक्रवार शाम 6 बजे तक 'बॉर्डर 2' करीब 14 करोड़ कमा चुकी है। मालूम हो कि सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 पर सभी की नजरें टिकी हुई है। लोगों को फिल्म से काफी ज्यादा उम्मीद है। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि पहले दिन ये मूवी कैसा परफॉर्म करती है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।