बॉलीवुड

Border 2 में हुई इन स्टार्स की वापसी, अक्षय खन्ना-सुनील शेट्टी को देख भावुक हुए लोग

Border 2 Cameo: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म बॉर्डर 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस बीच ये खबर सामने आई है कि फिल्म बॉर्डर 2 में कई बड़े स्टार्स ने कैमियो किया है। इस बात से लोग और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...

Image

pic credit border 2 film

Border 2 Cameo: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म बॉर्डर 2 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म का लोगों को काफी समय से इंतजार था। अब सभी लोग पहले दिन ही मूवी को दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। एक्स पर सुबह से ही फिल्म बॉर्डर 2 ट्रेंड कर रही है। फिल्म को देखने के बाद लोग अपनी राय दे रहे हैं। बता दें कि फिल्म बॉर्डर 2 में कई बड़े स्टार्स ने कैमियो किया है। इस बात से लोग और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। आइए नजर डालते हैं इस रिपोर्ट पर...

इन स्टार्स को देख भावुक हो गए लोग

सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन और अहान शेट्टी की बॉर्डर 2 फिल्म साल 1971 के भारत-पाक युद्ध की कहानी को तीन मोर्चों पर दिखाती है। फिल्म आपको पसंद आए या न आए, यह अलग बात है, लेकिन मेकर्स ने आखिरी में एक ऐसा सरप्राइज छिपाया है जो दर्शकों को चौंका देगा। सनी देओल सिख रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कालेर के रूप में शानदार लौटे हैं। उनके डायलॉग्स और इंटेंस सीन से थिएटर गूंज उठता है लेकिन सबसे ज्यादा छूने वाले वो साइलेंट पल हैं, जब फतेह सिंह दुख में झुक जाते हैं और उन सैनिकों को याद करते हैं जो देश के लिए जान दे गए। दरअसल, फतेह सिंह अपनी पत्नी सिमी कालेर के साथ गुरुद्वारे में अपने बेटे की याद में प्रार्थना करते हैं। जंग खत्म हो चुकी है, धूल बैठ गई है, चारों तरफ खामोशी है। प्रार्थना के बाद फतेह सिंह ऊपर देखते हैं और उन सबको याद करते हैं जो चले गए। तभी पुराने चेहरे नजर आते हैं। अक्षय खन्ना, सुनील शेट्टी और सुदेश बेरी यूनिफॉर्म में मुस्कुराते हुए दिखते हैं, जैसे फतेह सिंह को उनका सम्मान दे रहे हों। रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय, सुनील और सुदेश के ये विजुअल एआई से बनाए गए हैं, लेकिन इतने सच्चे लगते हैं कि यादें ताजा हो जाती हैं।

border 2 cameo

pic credit- border 2

पहले दिन कितना कमाएगी बॉर्डर 2

बताते चलें कि सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 की कमाई को लेकर लोग काफी बातें कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक फिल्म पहले दिन मोटी कमाई करने वाली है। फिल्म बॉर्डर 2 के ओपनिंग डे के कलेक्शन को लेकर रिपोर्ट सामने आनी शुरू हो गई है। अलग-अलग रिपोर्ट्स में एकदम अलग दावें किए गए हैं। किसी रिपोर्ट में बताया गया सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने वाली, तो वहीं किसी ने पहले दिन का कलेक्शन 30 करोड़ रुपये से ज्यादा बताया है। आप इस बारे में क्या सोचते हैं हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article