बॉलीवुड

Border 2 से लीक हुआ सनी देओल का लुक, पगड़ी उतारकर पहनी टोपी

Sunny Deol Look from Border 2: अभिनेता सनी देओल गदर 2 और जाट जैसी सफल फिल्में देने के बाद बॉर्डर 2 की शूटिंग में व्यस्त हो चुके हैं। सनी पाजी की बॉर्डर 2 का इंतजार दर्शक बेसब्री से कर रहे हैं क्योंकि भारत-पाक युद्ध के बाद ये बहुप्रतीक्षित मूवी बन चुकी है। सनी पाजी की फिल्म तो बाद में आएगी लेकिन आइए आपको उससे पहले हम बॉर्डर 2 से लीक हुआ सनी पाजी का लुक दिखाते हैं।

Image

Sunny Deol Border Look

Sunny Deol Look from Border 2: अभिनेता सनी देओल इन दिनों सफलता के रथ पर सवार हैं। गदर 2 की रिलीज के बाद से सनी देओल का करियर पटरी पर लौट आया है और उनके हाथ में कई सारे बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। इनमें से सबसे खास बॉर्डर 2 है, जिसकी शूटिंग इन दिनों चल रही है। अगर खबरों की मानें तो सनी देओल लगातार बॉर्डर 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं, ताकि वो समय पर इसे खत्म कर पाएं। फिल्म बॉर्डर में सनी देओल एक सरदार के लुक में दिखाई दिए थे, जिसकी काफी तारीफ हुई थी लेकिन बॉर्डर 2 में उनका लुक पूरी तरह से बदला हुआ नजर आएगा। फिल्म बॉर्डर 2 के सेट से एक वीडियो वायरल हुई है, जिसमें सनी पाजी पगड़ी की जगह टोपी पहने दिख रहे हैं। इसे देखने के बाद माना जा रहा है कि बॉर्डर 2 में सनी पाजी का किरदार बॉर्डर 2 से बिल्लुक अलग होने वाला है।

बॉर्डर 2 के सेट पर हुई भयंकर बारिश

जो वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, उसमें सनी पाजी बारिश के बीच में फंसे नजर आ रहे हैं। सनी पाजी के साथ फिल्म के कुछ निर्माता भी हैं, जो बारिश की वजह से परेशान हैं। सनी पाजी वीडियो में बोलते दिखाई दे रहे हैं कि निर्माता चिंता न करें, वो तब तक सेट से नहीं जाएंगे, जब तक वो काम खत्म नहीं कर देते हैं। बारिश की वजह से भले ही कुछ देरी हो रही हो लेकिन इसका मतलब ये कतई नहीं है कि वो काम छोड़कर चले जाएंगे।

वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी दिखेंगे अहम किरदार में

फिल्म बॉर्डर 2 में सनी देओल के साथ-साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे। दर्शक इन चारों कलाकारों को बॉर्डर 2 में देखे के लिए उत्साहित हैं। बताया जा रहा है कि भारत-पाक के बीच हुई लड़ाई के बाद तो दर्शकों में बॉर्डर 2 को लेकर अलग ही उत्साह है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article