बॉलीवुड

Gadar 2: तारा इज बैक! गदर 2 का धमाकेदार टीजर हुआ रिलाज, दिखा 'पाकिस्तान के दामाद' सनी पाजी का जलवा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 12, 2023, 12:25 PM IST

Gadar 2 Official Teaser: सनी देओल की फिल्म गदर 2 को लेकर दर्शकों के बीच बीते काफी समय से हाइप बना हुआ है। इस बीच अब फिल्म गदर 2 का आधिकारिक टीजर जी स्टूडियोज ने जारी कर दिया है। रिलीज होने ही फिल्म का टीजर सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Image

Gadar 2 Official Trailer

Gadar 2 Official Teaser: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म गदर 2 का धमाकेदार टीजर आज 12 जून 2023 को यूट्यूब पर जारी कर दिया है। गदर 2 को 11 अगस्त 2023 को रिलीज किया जाना है, फिल्म की रिलीज से पहले इसका आधिकारिक टीजर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया है। इस बार पाकिस्तान से दहेज में लाहौर लेने के लिए तारा सिंह वापस आ रहा है। फिल्म गदर 2 में सनी देओल का धमाकेदार एक्शन देख फैंस की आंखे खुली की खुली रह गई है। तारा सिंह की इस दमदार वापसी ने फिल्म गदर 2 को लेकर फैंस की हाइप और भी बढ़ा दी है। आइए एक बार गदर 2 के आधिकारिक टीजर पर नजर डालते हैं।

वापस लौटा 'पाकिस्तान का दामाद'

गदर 2 को 11 अगस्त 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाने वाला है। फिल्म के ट्रेलर में सनी देओल का ही लुक नजर आ रहा है। फिल्म से अमीषा पटेल के किरदार की झलक टीजर में देखने को नहीं मिली है। एक बार फिर टीजर को देखने के बाद साफ हो गया है कि तारा सिंह का गुस्सा पाकिस्तान पर फूटने वाला है। टीजर के एक सीन में तारा सिंह बैल गाड़ी का पहिया घुमा कर फेंकते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि कुछ समय पहले फिल्म की शूटिंग पूरी की गई है। हालांकि गदर 2 को बॉक्स ऑफिस पर एक बड़े क्लैश का सामना करना पड़ेगा। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल भी 11 अगस्त को ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। वहीं अक्षय कुमार ने भी अपनी फिल्म OMG 2 की रिलीज डेट हाल ही में अनाउंस की है, ये फिल्म भी 11 अगस्त को ही रिलीज होगी। जिसके बाद अब गदर 2, एनिमल और OMG 2 के भी जबरदस्त क्लैश देखने को मिलने वाला है। फैंस तीनों ही फिल्मों के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article