Dharmendra on Karan Deol Wedding: देओल परिवार ने अब शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। घर में लाइटें लगना शुरू हो गई हैं। शादी से पहले की तैयारियों में पूरा परिवार लग गया है। इस बीच अब बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) ने अपने पोते करण देओल (Karan Deol) की शादी को लेकर मीडिया से बात-चीत की है, एक्टर अपने पोते की शादी के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। धर्मेंद्र ने अपनी होने वाली बहू दृशा आचार्य को लेकर भी कई खुलासे किए हैं। करण देओल की शादी 16, 17 को होने वाली है, जिसके बाद 18 जून को दोस्तों और परिवार के लिए रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी। धर्मेंद्र ने करण देओल की शादी के बारे में बात करते हुए कहा कि पूरा परिवार इस शादी के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड है, क्योंकि काफी समय बाद घर में शादी होने वाली है।
'हमारी बहू काफी समझदार है'
दृशा आचार्य के बारे में बात करते हुए धर्मेंद्र ने कहा, 'सबसे पहले दृशा के बारे में करण ने अपनी मां को बताया था, वैसे हमारे घर में कोई बात नहीं छिपाई जाती है, इसी वजह से करण को अपने रिश्ते के बारे में बताने में कोई खास दिक्कत नहीं हुई। करण की मां ने सनी को बताया, जिसके बाद सनी ने इस बारे में मुझसे बात की थी। हम सभी करण के लिए काफी खुश हैं। मुझे अपने पोते पर पूरा विश्वास है कि वह एक अच्छा हसबैंड बनने वाला है। वहीं दृशा भी काफी समझदार है। वह काफी सुलझी हुई लड़की है।
दावा किया जा रहा है कि करण और दृशा की सगाई 18 फरवरी को पहले ही हो चुकी है। देओल परिवार ने मीडिया से छिपकर दोनों की सगाई का आयोजन किया है। अब दोनों की शादी के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
