Gadar 2 Teaser: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Amisha Patel) की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म में सनी एक बार फिर तारा सिंह के किरदार में नजर आएंगे। फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के सेट से कई फोटो और वीडियो वायरल हो चुके हैं। फैंस इस फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म इस साल स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होगी।
मेकर्स ने फिल्म का पोस्ट काफी समय पहले शेयर किया था जिसमें सनी पाजी दमदार अंदाज में नजर आए थे। फिल्म के पोस्टर पर लिखा था, हिंदुस्तान जिंदाबाद। ये फिल्म इस साल 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, गदर 2 का टीजर काफी धमाकेदार होने वाला है।
धमाकेदार होगा गदर 2 का टीजर
टीजर की शुरुआत सनी देओल के साथ होगी। फिल्म का टीजर 55 सेकंड का है। टीजर में सलमान दमदार एक्शन सीन्स करते हुए नजर आएंगे। फिल्म का टीजर देखकर आपको एक बार फिर तारा सिंह की याद आ जाएगी। एक्टर को तारा सिंह के लुक में देखकर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। फैंस फिल्म के सीक्वल का बेसब्री से इंतजार करे रहे हैं।
गदर 2 की कहानी को पुराने कलाकारों के साथ ही शूट किया गया है। लंबे समय बाद अमीषा पटेल बड़ पर्दे पर दिखाई देंगी। अमीषा को सकीना के रोल में देखने के लिए फैंस बेताब है। फिल्म में सनी, अमीषा के अलावा उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधव और सिमरत कौर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। गदर का पहला पार्ट साल 2001 में रिलीज हुआ था। इससे पहले सनी चुप द रिवेंज ऑफ आर्टिस्ट में नजर आए थे। इस फिल्म में सनी के साथ दुलकर सलमान, पूजा बेदी मुख्य भूमिका में थी। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
