बॉलीवुड

तलाक की खबरों के बीच सुनीता आहूजा ने बेटे यशवर्धन को दी बर्थडे की बधाई, फैंस ने तस्वीर के नीचे किए भद्दे-भद्दे कमेंट

Sunita Ahuja wish son Yashvardhan on Bday: बॉलीवुड अदाकारा सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) का नाम पिछले कुछ दिनों से तलाक की खबरों के चलते मीडिया में उछल रहा है। गोविंदा (Govinda) संग उनके रिश्ते को लेकर लगातार खबरें आ रही हैं, जिनकी वजह से लोग हैरान हैं। तलाक की खबरों के बीच सुनीता ने इंस्टाग्राम पर बेटे यशवर्धन को बर्थडे की बधाई दी है, जिस पर लोग उन्हें भद्दे-भद्दे कमेंट करके ताने मार रहे हैं।

Image

Govinda Sunita

Sunita Ahuja wish son Yashvardhan on Bday: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनाता आहूजा पिछले कुछ महीनों में धमाकेदार इंटरव्यूज और पिछले कुछ दिनों में तलाक की खबरों के चलते मीडिया में छायी रही हैं। बीते दिनों गोविंदा संग उनके तलाक की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया और सभी सोचने लगे कि इतने सालों बाद ये दोनों क्यों अलग हो रहे हैं। तलाक की खबरों के बीच सुनीता आहूजा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है, जिसके माध्यम से उन्होंने बेटे यशवर्धन आहूजा को जन्मदिन की बधाई दी है। यशवर्धन आहूजा इन दिनों अपनी डेब्यू मूवी के लिए तैयारी कर रहे हैं, जिस कारण वो खबरों में बने रहते हैं।

सुनीता आहूजा ने इंस्टाग्राम पर बेटे यशवर्धन आहूजा के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने जन्मदिन की बधाई दी है। इस तस्वीर में दोनों एथनिक कपड़ों में नजर आ रहे हैं। सुनीता ने तस्वीर के साथ लिखा है, 'मेरे प्यारे बेटे यशवर्धन आहूजा को जन्मदिन की बधाई। भगवान तुम्हारा ख्याल रखें।'

सुनीता आहूजा का ये पोस्ट फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया है और उन्होंने इस पर भद्दे-भद्दे कमेंट करने के शुरू कर दिए हैं। असल में बीते दिनों सुनीता आहूजा और गोविंदा का तलाक काफी खबरों में था। फैंस सुनीता की ताजा तस्वीर देखने के बाद बोल रहे हैं कि उन्हें गोविंदा के साथ भी फोटो शेयर करनी चाहिए। एक फैन ने लिखा है, 'सुनीता मैम आपको गोविंदा जी के साथ भी तस्वीर शेयर करनी चाहिए ताकि लोगों के मुंह बंद हो पाएं।' तो वहीं एक ट्रोल ने लिखा है, 'तुम्हें सिंदूर हटा देना चाहिए। तुम्हारी वजह से गोविंदा की जिंदगी तहसनहस हो गई है।' वैसे आपको बता दें कि गोविंदा और सुनीता के तलाक पर इनके मैनेजर ने सफाई देते हुए कहा है कि अब ये दोनों अलग नहीं हो रहे हैं, हालांकि कुछ वक्त पहले इन्होंने तलाक फाइल किया था।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article