सुनील शेट्टी की फिल्म 'केसरी वीर' जल्द ही 23 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस समय एक्टर अपनी फिल्म के प्रमोशन को लेकर बिजी चल रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने 'हेरा फेरी 3' को लेकर चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बारे में सुनील शेट्टी ने विस्तार से बातें कही है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कहा है।
इस दौरान सुनील शेट्टी ने कहा फिल्म का हिस्सा बनने के लिए क्या प्रेरित करता है। "आपको इस तरह के किरदार निभाने को कहां मिलते हैं? इस तरह के किरदार आपके पास कितनी बार आते हैं? बहुत कम।" जब हेरा फेरी की बात आती है, तो अगर बाबू भाई (परेश रावल) और राजू (अक्षय कुमार) नहीं होते, तो श्याम (सुनील शेट्टी) का अस्तित्व ही नहीं होता- उनका कोई मतलब नहीं है। आप उनमें से किसी एक को निकाल देते हैं और फिल्म नहीं चलती।"
क्यों परेश रावल हुए फिल्म से बाहर
हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार परेश रावल फिल्म से बाहर हो गए हैं। उनके बाहर होने का कारण मेकर्स के साथ क्रिएटिव डिफ्रेंसेज बताया जा रहा है। खुद एक्टर ने इस खबर को कंफर्म भी किया है। जिसके बाद फैंस के बीच दुखी का मोहाल है। कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 'हेरा फेरी 3' के मेकर्स और परेश रावल के बीच क्रिएटिव डिफ्रेंसेज चल रहे थे, जिसके बाद एक्टर ने फिल्म से बाहर निकलने का मुश्किल फैसला लिया
इस फिल्म में तीनों आएंगे नजर
सुनील अगली बार अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगे। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित 'हेरा फेरी 3' भी उनकी आगामी परियोजनाओं में से एक है। अब देखना होगा कि परेश रावल इस फिल्म का हिस्सा बनते हैं कि नहीं।
