बॉलीवुड

Welcome to the Jungle की Tropic Thunder से हो रही तुलना पर Suniel Shetty का दो-टूक जवाब, बोले "ये सब होता रहता..."

'वेलकम टू द जंगल' और 'ट्रोपिक थंडर' के बीच हो रही तुलना पर सुनील शेट्टी ने खुलकर बात की है और बताया है कि ये पहले भी हुआ है। इससे पहले भी दो मूवीज की तुलना होती रही है।

Image

Welcome to the Jungle की Tropic Thunder से हो रही तुलना पर Suniel Shetty का दो-टूक जवाब, बोले "ये सब होता रहता..."

KEY HIGHLIGHTS
  • वेलकम टू द जंगल की ट्रोपिक थंडर से बार-बार हो रही है तुलना
  • सुनील शेट्टी ने इस तुलना पर तोड़ी चुप्पी
  • बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार कर रही है ट्रोपिक थंडर

अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) जैसे सितारों से सजी फिल्म वेलकम टू द जंगल सिनेमाघरों में लगातार धमाल मचा रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के अपने-अपने व्यूज हैं, कोई इसे ट्रोपिक थंडर की सस्ती कॉपी बता रहा है तो कोई इस एक शानदार कॉमेडी मूवी करार दे रहा है। फिल्म में अहम किरदार प्ले करने वाले एक्टर सुनील शेट्टी ने फिल्म की हो रही तुलना पर खुलकर बात की है और कहा है कि ऐसी तुलनाएं हमेशा होती रही हैं लेकिन अहम बात ये है कि मूवी सबका एंटरटेनमेंट कर रही है। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: Spirit: तृप्ति डिमरी-प्रभास शूट करेंगे कॉलेज रोमांस सीन्स, संदीप रेड्डी वांगा ने कसी कमर

सुनील शेट्टी के अनुसार, "यह पहली बार नहीं हो रहा है कि बॉलीवुड की किसी मूवी की तुलना किसी दूसरी मूवी से हो रही है। ऐसा पहले भी हुआ है और आगे भी होता रहेगा। हमें समझना होगा कि अगर आपको हमारी मूवी किसी की तरह लग भी रही है तो दोनों की स्क्रिप्टिंग, परफॉर्मेंसेज और विजन पर ध्यान दें। मुझे ऐसा लगता है कि दर्शकों को ओवर-द-टॉप सिनेमा पसंद आता है और हमारी मूवी ने दर्शकों को एंटरटेन किया है।" टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: Varanasi: 3500 जूनियर आर्टिस्ट्स के साथ वॉर सीन शूट करेंगे SS Rajamouli, महेश बाबू करेंगे सरप्राइज

फिल्म वेलकम टू द जंगल के बारे में आगे बात करते हुए सुनील शेट्टी ने बताया, "जब शुरुआत में मुझे ये मूवी ऑफर हुई थी तब मैं थोड़ा डर रहा था। मुझे लग नहीं रहा था कि मैं इस मूवी के साथ न्याय कर पाऊंगा क्योंकि इसमें इतने सारे एक्टर्स थे। मुझे स्क्रिप्ट का थोड़ा अंदाजा था लेकिन जब मैंने अहमद खान और फिरोज नाडियाडवाला से बात की तो मुझे अहसास हुआ कि मुझे ये मूवी करनी चाहिए।"

पहले वीकेंड पर Welcome To The Jungle ने मचाया धमाल

अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में शानदार कमाई की है। अक्षय कुमार स्टारर ये कॉमेडी मूवी पहले वीकेंड में 65 करोड़ रुपये अपने खाते में जोड़ चुकी है। ट्रेड पंडितों की मानें तो ये मूवी जल्द ही 100 करोड़ी साबित होगी क्योंकि दर्शक इसे पसंद कर रहे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article