बॉलीवुड

'सन हैट और काला चश्मा', बॉसी अंदाज में प्रियंका चोपड़ा ले रही हैं छुट्टियों का आनंद, तस्वीरों से नहीं हट रही लोगों की नजरें

प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने फैशन सेंस से चर्चा का विषय बनी रहती हैं। दुनियाभर में प्रियंका चोपड़ा की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा टॉरमिना में छुट्टियों का आनंद ले रही हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही महेश बाबू के साथ फिल्म में नजर आने वाली हैं।

Image

Priyanka Chopra

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने फैशन सेंस से चर्चा का विषय बनी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा पिछले एक दशक से भी ज़्यादा समय से लाखों दिलों पर राज कर रही हैं और उनकी दुनियाभर में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा टॉरमिना में छुट्टियों का आनंद ले रही हैं, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

प्रियंका चोपड़ा अक्सर न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स में होने वाले इवेंट में शामिल होती हैं। एक्ट्रेस की एक झलक देखन के लिए फैंस दीवाने होते हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा Bvlgari के लिए एक इवेंट में शामिल हुई, जहां से उनकी तस्वीरों और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं और फैंस इन तस्वीरें को काफी ज्यादा पसंद भी कर रहे हैं।

टॉरमिना की झलक

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने टॉरमिना से अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को पोस्ट करते हुए पीसी ने कैप्शन में लिखा, "मेरे (आंखों वाली इमोजी) से टॉरमिना" पोस्ट देखने के बाद से फैंस कमेंट की बारिश कर रहे हैं और जमकर प्यार लुटा रहे हैं। फोटोज में प्रियंका की एक समुद्र तट की तस्वीर, उनके भोजन की टाइमलाइन, टैन शोऑफ क्लिक और चर्च और टॉरमिना के बाजारों की झलक इसमें शामिल है।

बुल्गारी इवेंट में हुई थी शामिल

हाल ही में प्रियंका इटली में लियू यिफ़ेई और ब्लैकपिंक की सदस्य लिसा के साथ बुल्गारी इवेंट में शामिल हुईं थी। इस दौरान पीसी ने बेज आउटफिट और मैचिंग ज्वैलरी कैरी की थी, जिसमें वो बहुत ज्यादा खूबसूरत लग रही थीं। वहीं लियू यिफ़ेई एक शिमरी ऑफ-शोल्डर ड्रेस में नजर आईं थी और लिसा ने सफ़ेद और पीले रंग का आउटफिट कैरी किया था। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही महेश बाबू की फिल्म SSMB29 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article