Sulakshana Pandit Loves Sanjeev Kumar: संजीव कुमार इंडियन सिनेमा का वो नाम है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। गुजराती फैमिली में जन्में संजीव कुमार ने हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत 1960 में आई रिलीज हुई फिल्म 'हम हिन्दुस्तानी' से की थी। इस मूवी में शानदार अभिनय करने के बाद संजीव कुमार ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वो सफलता की सीढ़ी चढ़ते चले गए। संजीव कुमार को उनकी अदाकारी के लिए दो नेशनल अवॉर्ड्स भी मिले थे। अपने फिल्मी करियर के दौरान संजीव कुमार ने कई बेहतरीन रोल्स अदा किए, जिनमें से एक 'शोले' फिल्म का ठाकुर भी है। फिल्मी करियर के साथ-साथ लोगों को हमेशा संजीव कुमार की पर्सनल लाइफ में भी रूचि रही। बहुत कम लोग जानते हैं कि 70 के दशक के बीच संजीव कुमार को एक फेमस एक्ट्रेस ने शादी के लिए प्रपोज किया था लेकिन अभिनेता ने हेमा मालिनी के चलते इसे ठुकरा दिया था। तो चलिए जानते हैं कौन थी वो अदाकारा...
संजीव कुमार से शादी करना चाहती थीं सुलक्षणा पंडित
साल 1975 में आई फिल्म 'उलझन' के सेट पर संजीव कुमार को देखते ही सुलक्षणा पंडित को अभिनेता से प्यार हो गया था। सुलक्षणा पंडित मन ही मन संजीव कुमार को पसंद करने लगी थीं और अभिनेता संग शादी करने के सपने देखने लगी थीं। सुलक्षणा पंडित को यह मालूम नहीं था, जिस इंसान से वो फिल लगा बैठी हैं वो किसी से प्यार करता है। जी हां अपने जमाने की टॉप हीरोइन हेमा मालिनी की वजह से संजीव कुमार ने सुलक्षणा पंडित के शादी के प्रस्ताव को अभिनेता ने ठुकरा दिया था। जब सुलक्षणा पंडित को पता चला कि संजीव कुमार के दिल में वो नहीं बल्कि हेमा मालिनी हैं तो वो अंदर से काफी टूट गई थीं।

Sanjeev Kumar Loves Hema Malini
संजीव कुमार के बारे में के पब्लिकेशन से बात करते हुए सुलक्षणा पंडित ने बताया था कि संजीव कुमार और उनके बीच कुछ तो समान था। संजीव कुमार और सुलक्षणा की राशि कर्क राशि थी और वो इमोशनल थे। सुलक्षणा पंडित और संजीव् कुमार ने 'वक्त की दीवार', 'चेहरे पर चेहरा', 'उलझन' और 'अपनापन' जैसी कई फिल्मों में काम किया था। संजीव कुमार को अकेला रहना पसंद था। सुलक्षणा ने कहा था कि संजीव के साथ उनकी शादी किस्मत को मंजूर नहीं थी। दिग्गज अदाकारा ने कहा था, 'मैंने उनसे जितना प्यार किया, उतना किसी और से नहीं किया।'

Sulakshana Pandit Loves Sanjeev Kumar
संजीव कुमार की अचानक मौत से सुलक्षणा पंडित को लगा था झटका
संजीव कुमार को दिल की बीमारी हो गई थी। वो हद से ज्यादा ड्रिंक करने लगे थे और उनकी हेल्थ हर दिन बिगड़ने लगी थी। हृदय रोगी होने के बावजूद संजीव कुमार डेली ड्रिंक करने लगे थे। संजीव कुमार अकेले ही थे और उनकी केयर करने वाला भी कोई नही था। डॉक्टर्स के बार-बार मना करने के बाद अभिनेता ने शराब पीना जारी रखा। 6 नवंबर, 1985 को दिल का दौरा पड़ने के कारण संजीव कुमार की 47 की उम्र में मौत हो गई थी।

Sanjeev Kumar
संजीव कुमार की अचानक मौत से सुलक्षणा पंडित को बहुत दुख हुआ था। वो बर्दास्त नहीं कर पाई थी। कहा जाता है कि सुलक्षणा पंडित सदमे में चली थीं। उन्होंने किसी से भी मिलना बंद कर दिया था। संजीव कुमार की मौत के बाद सुलक्षणा पंडित ने कहा था, 'संजीव जी की मौत के बाद मैं डिप्रेशन में थी। मैंने लगभग खुद को मार ही डाला था! लेकिन भगवान की कृपा से मैं जिंदा रही।' बताते चलें इसी साल 7 नवंबर को लीजेंड्री सिंगर और एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित का भी निधन हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुलक्षणा पंडित की मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई।
