बॉलीवुड

Stree 2 Release Date: 'ओ स्त्री जरूर आना', Stree 2 और Bhediya 2 की रिलीज डेट हुई जारी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 13, 2023, 08:43 AM IST

Stree 2 Release Date: राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म स्त्री (Stree) को फैंस का काफी प्यार मिला था, इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का दूसरा पार्ट भी अब जल्द ही रिलीज होने वाला है। Stree 2 की ऑफिशियल रिलीज डेट अब जारी कर दी गई है।

Image

Stree 2 and Bhediya 2 Release Date

Stree 2 Release Date: हॉरर-कॉमेडी फिल्मों के दीवानों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म स्त्री को फैंस ने जमकर प्यार लुटाया था। इस फिल्म के बाद कई हॉरर कॉमेडी फिल्में बन चुकी हैं। हालांकि फैंस के दिल में अभी भी वही ‘स्त्री’ (Stree) बसी हुई है। अब खबर सामने आ रही है कि वो स्त्री एक बार फिर सिनेमाघरों में लौटने वाली है। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि स्त्री 2 (Stree 2 Release Date) की रिलीज डेट भी जारी कर दी गई है। जिसके बाद अब फैंस का इंतजार और भी बढ़ गया है। पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि स्त्री 2 इसी साल रिलीज हो सकती हैं, हालांकि इसकी ऑफिशियल डेट अगले साल की है। जिससे फैंस का इंतजार और भी लम्बा हो गया है।

बीते साल रिलीज हुई वरुण धवन और कृति सनोन की फिल्म ‘भेड़िया’ को भी फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अब वरुण धवन स्टारर भेड़िया 2 की भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गई है। फिल्म की रिलीज डेट भी जारी कर दी गई है।

कब रिलीज होगी Stree 2?

राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 (Stree 2) को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। बीते दिन जियो सिनेमा का एक बड़ा इवेंट आयोजित किया गया है, जहां 100 से ज्यादा अपकमिंग फिल्म की अनाउंसमेंट की गई है। जिसके साथ ही Stree 2 और भेड़िया 2 जैसी हॉरर कॉमेडी फिल्मों की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। 'स्त्री' अगले साल वापस लौट रही है। 31 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली स्त्री 2 को देखने के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वही वरुण धवन ने भेड़ियो पार्ट 2 की रिलीज डेट बताते हुए जानकारी दी है कि फिल्म साल 2025 में रिलीज होगी।

बता दें कि Stree 2 की रिलीज डेट सामने आने के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म का दूसरा पार्ट भी पुरानी स्टारकास्ट के साथ ही बनने वाला है, फिल्म की शूटिंग को लेकर भी जल्द ही अपडेट सामने आ सकता है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article