Kamal Hassan on The Kerala Story: साउथ सुपरस्टार कमल हासन (Kamal Hassan) ने फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ (The Kerala Story) को लेकर बड़ा बयान दिया है, एक्टर ने फिल्म को आधा सच और फेक प्रोपेगेंडा बताया है। जिसके बाद से ही कमल हासन का ये बयान सोशल मीडिया पर सुर्खियों का विषय बना हुआ है। अब द केरला स्टोरी फिल्म के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने सुपरस्टार कमल हासन को करारा जवाब दिया है। डायरेक्टर ने फिल्म को प्रोपेगेंडा बनाते वाले बयान पर रिएक्ट किया है। सुदीप्तो सेन ने साफ तौर पर अपनी बात रखते हुए कहा कि फिल्म के खिलाफ कुछ भी बयान देने से पहले लोगों को इसे दिख लेना चाहिए। जिसके बाद उन्हें सच्चाई खुद पता चल जाएगी।
पहले मूवी देखो, फिर कुछ बोलो
बॉलीवुड एक्टर कमल हासन ने द केरला स्टोरी फिल्म को लेकर कहा, 'मैं प्रोपेगेंडा के खिलाफ हूं। लोगों के लिए फिल्म के नीचे बस रियल कहानी लिख देने से ही कुछ नहीं हो जाता, उस कहानी में कुछ सच भी होना चाहिए। वहीं अगर बात इस फिल्म की हो, तो इसमें कुछ भी सच्चाई नहीं है।'
कमल हासन के इस बयान पर रिएक्ट करते हुए सुदीप्तो सेन ने कहा, ‘मैं इस तरह के बयानों पर रिएक्ट करना पसंद नहीं करता, पहले मैं समझाने की कोशिश करता था, लेकिन आज, मैं ऐसा नहीं करता क्योंकि जो लोग इसे देखने के बाद इसे प्रोपेगंडा फिल्म कहते हैं। ये उनकी अपनी राय है। लेकिन लोग बिना इस फिल्म को देखे ही उसे प्रोपेगेंडा बता रहे हैं, जो गलत है’
बता दें कि फिल्म द केरला स्टोरी ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया है। फिल्म की कमाई 200 करोड़ के पार पहुंच गई है। जिसके साथ ही एक्ट्रेस अदा शर्मा की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हो रही है। द केरला स्टोरी फिल्म को पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में बैन कर दिया गया था।
