बॉलीवुड

सलमान खान को नई जनरेशन का प्रेम बनाएंगे सूरज बड़जात्या, जल्द करने वाले हैं साथ में काम

Salman Khan and Sooraj Barjatya Upcoming Movie: सूरज बड़जात्या और सलमान खान की जोड़ी को फैंस बड़े पर्दे पर दोबारा देखना चाहते हैं जिसके लिए हर कोई उत्साहित है, हालांकि यह जोड़ी दोबारा कब साथ काम करेगी इसके बारे में उन्होंने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया।

Image

Salman Khan and Sooraj Barjatya Upcoming Movie

Salman Khan and Sooraj Barjatya Upcoming Movie: सलमान खान( Salman Khan) को प्रेम नाम की पहचान दिलवाने वाले और दर्शकों के लिए फैमिली मूवी देने वाले फिल्म निर्माता सूरज बड़जात्या एक बार फिर सलमान खान के साथ लौट रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपना ओटीटी डेब्यू किया है, इसके बाद वह सलमान खान के साथ काम करने वाले हैं। सूरज बड़जात्या और सलमान खान की जोड़ी को फैंस बड़े पर्दे पर दोबारा देखना चाहते हैं जिसके लिए हर कोई उत्साहित है, हालांकि यह जोड़ी दोबारा कब साथ काम करेगी इसके बारे में उन्होंने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया।

सलमान खान के साथ काम करेंगे सूरज बड़जात्या

सूरज बड़जात्या ( Sooraj Barjatya) ने हाल ही में इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि सलमान खान( Salman Khan) के साथ दोबारा काम करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट में अभी समय लगेगा क्योंकि हमें यह स्वीकार करना होगा कि अब उम्र बढ़ गई है। मुझे एक नया प्रेम बनाना है। यह उसकी उम्र के हिसाब से होना चाहिए। आप उससे वही करने की उम्मीद नहीं कर सकते जो हम अब तक करते आए हैं। उन्होंने आगे कहा इसलिए, उस उम्र के हिसाब से मुझे थोड़ा और समय चाहिए ताकि मैं उसके लिए एक नया प्रेम तैयार कर सकूं जो उसी मस्ती, मस्ती और पारिवारिक मूल्यों के साथ हो।

बताते चले कि सूरज बड़जात्या ने वेब सीरीज ' बड़ा नाम करेंगे' से ओटीटी में कदम रखा है। यह एक साधारण लड़के-लड़की की कहानी है जो बड़े शहर आकर अपनी पहचान बनाता है। यह सीरीज सोनी लिव पर 7 फरवरी को स्ट्रीम होगी। यह एक शुद्ध प्रेम कहानी है जिसमें आपको सूरज बड़जात्या के निर्देशन की झलक मिलेगी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article