दिमाग में मच रही कुलबुलाहट को शांत कर देती हैं Imtiaz Ali की ये 6 फिल्में, इस OTT प्लेटफॉर्म पर हैं मौजूद

Imtiaz Ali's Best Movies: 'जब वी मेट' से लेकर 'रॉकस्टार' सहित इम्तियाज अली ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों को डायरेक्ट किया है। तो चलिए जानते हैं आप इन 6 फिल्मों को किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर घर बैठे देख पाएंगे।

Authored by: Lalit KumarUpdated Jun 16 2026, 12:07 IST
ये हैं इम्तियाज अली की बेस्ट मूवीज...Image Credit : Instagram01 / 07

ये हैं इम्तियाज अली की बेस्ट मूवीज...

Imtiaz Ali's Best Movies: बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन निर्माता-निर्देशक इम्तियाज अली आज यानी 16 जून को अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इम्तियाज अली ने बतौर डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'सोचा ना था' का निर्देशन कर की थी। इस मूवी में अभय देओल और आयशा टाकिया को अहम रोल में देखा गया था। इस मूवी की सफलता के बाद इम्तियाज अली ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज हम इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी उन बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप घर बैठे ओटीटी पर देख पाएंगे। तो चलिए ये फिल्में किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।

जब वी मेटImage Credit : Instagram02 / 07

जब वी मेट

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'जब वी मेट' में शाहिद कपूर और करीना कपूर को लीड रोल में देखा गया था। यह मूवी सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म आपको अमेजन प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार पर मिल जाएगी।

लव आज कलImage Credit : Instagram03 / 07

लव आज कल

सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण स्टारर 'लव आज कल' साल 2009 में रिलीज हुई थी। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस मूवी को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

रॉकस्टारImage Credit : Instagram04 / 07

रॉकस्टार

'रॉकस्टार' मूवी में रणबीर कपूर ने अपने करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस दी थी। इस मूवी को भी इम्तियाज अली ने ही डायरेक्ट किया था। इस मूवी में रणबीर कपूर के साथ नरगिस फाखरी नजर आई थीं। फिल्म आपको अमेजन प्राइम वीडियो पर मिल जाएगी।

हाईवेImage Credit : Instagram05 / 07

हाईवे

रणदीप हुड्डा और आलिया भट्ट स्टारर 'हाईवे' भी इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी शानदार फिल्मों में से एक है। इस मूवी को आप घर बैठकर अमेजन प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

तमाशाImage Credit : Instagram06 / 07

तमाशा

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'तमाशा' कई लोगों के लिए एक खास फिल्म बनी हुई है। इम्तियाज द्वारा निर्देशित यह युवा होने की कहानी वाली रोमांटिक ड्रामा ZEE5, Amazon Prime Video और JioHotstar पर उपलब्ध है।

अमर सिंह चमकीलाImage Credit : Instagram07 / 07

अमर सिंह चमकीला

अमर सिंह चमकीला भी एक शानदार मूवी है। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म दिवंगत पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला पर आधारित है। यह नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!