Sonu Nigam Praises Shahrukh Khan: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान( Shahrukh Khan) को लोग किंग यू ही नहीं कहते हैं। वह अपने बर्ताव से किंग कहे जाते हैं। जिस तरह से शाहरुख खान अपने आस-पास के लोगों का ख्याल रखते हैं उसकी हर कोई तारीफ करता है। शाहरुख खान वो हीरो है जो अपने साथ-साथ दूसरे लोगों को भी ऊंचा उठते हुए देखना चाहता है। अब एक बार फिर से शाहरुख खान के बारे में ये बात सामने आई है। सिंगर सोनू निगम ने अपने इंटरव्यू में बताया कि शाहरुख खान से दयालु और हंबल एक्टर पुरी इंडस्ट्री में नहीं है। सोनू निगम( Sonu Nigam) ने जिक्र किया कैसे शाहरुख ने उनकी तारीफ की थी।
सोनू निगम ने की शाहरुख खान की तारीफ
फरीदून शहरयार के साथ बातचीत में, सोनू निगम( Sonu Nigam) ने कहा, "शाहरुख खान( Shahrukh Khan) बहुत बड़ा आदमी है। बहुत खास है। वो भी दिल्ली से ही आया था। अपने मैदान में तो वो राजा बन गया। उनकी आंखों में दिखेगा आपको कि बंदा मेहनती है।और सबसे अच्छी बात ये है कि शाहरुख खान से ज्यादा अच्छा व्यवहार करता हुआ मैंने कोई अभिनेता देखा नहीं है। वह इंडस्ट्री के राजा है वह आज भी इतने दयालु हैं।
शाहरुख खान हमेशा देते हैं क्रेडिट
सोनू निगम( Sonu Nigam) ने आगे कहा कि एक तरफ जहां लोग दूसरों को क्रेडिट नहीं देते दूसरी तरफ शाहरुख खान है जो मुझे हार जगह क्रेडिट देते हैं। उन्होंने आगे कहा, शाहरुख खान कभी पीछे नहीं हटे, और मैं इसकी सच्ची सराहना करता हूँ। क्योंकि मैंने देखा है कि जब दूसरों की सराहना करने की बात आती है तो लोग कितने छोटे दिल वाले हो सकते हैं। हमारे जैसे गायक गाने गाते हैं, और दूसरे उनके लिए पुरस्कार पाते हैं और वे गायक का नाम तक नहीं लेते। यही हकीकत है। सोनू निगम ने इस बात का जिक्र भी किया कि शाहरुख खान ने मेरे बारे में कहा था कि "मैं आज जो भी हूं सोनू निगम के गाने की वजह से हूं"
