बॉलीवुड

Sonnalli Seygall Wedding: प्यार का पंचनामा फेम एक्ट्रेस ने रचाई शादी, लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आशीष संग लिए सात-फेरे

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 7, 2023, 02:30 PM IST

Sonnalli Seygall Wedding: प्यार का पंचनामा फेम' एक्ट्रेस सोनाली सहगल आज 7 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आशीष से सीक्रेट सेरेमनी में शादी करने वाली हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी शादी की फोटोज और वीडियो धमाल मचा रही हैं। आइए इन फोटोज पर एक नजर डालते हैं।

Image

Sonnaali Seygall wedding

KEY HIGHLIGHTS
  • सोनाली सहगल ने रचाई शादी।
  • पिंक कलर के जोड़े में दिखीं सोनाली सहगल।
  • एक्ट्रेस की शादी की फोटोज वायरल हो रही हैं।

Sonnalli Seygall Wedding: 'प्यार का पंचनामा' फेम एक्ट्रेस सोनाली सहगल (Sonnalli Seygall) ने आज 7 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड आशीष (Sonnalli Seygall Husband) से सीक्रेट सेरेमनी में शादी करने वाली हैं। इससे पहले एक्ट्रेस की मेहंदी की फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही दुल्हन के जोड़े में भी सोनाली की तस्वीरें इंटरनेट पर बवाल काट रही हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की फोटोज और वीडियो धमाल मचा रही हैं। पिंक रंग के जोड़े में एक्ट्रेस सोनाली सहगल का लुक बवाल लग रहा है, सिर्फ इतना ही नहीं दुल्हन के जोड़े में सोनाली की एंट्री भी जबरदस्त है, वह अपने पेट डॉग के साथ मंडप में एंट्री मारती नजर आ रही हैं। आइए शादी की फोटोज और वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

सोनाली सहगल ने रचाई शादी

सोनाली सहगल ने काफी समय से आशीष के साथ अपना रिश्ता दुनियां की नजरों से छिपाया हुआ था। पिछले काफी समय से वह आशीष को डेट कर रही हैं।सोशल मीडिया पर कई फैंस आशीष को लेकर सवाल कर रहे हैं। दरअसल आशीष एक बिजनेसमैन हैं, उनके पास कई होटल हैं। आज 7 जून को एक प्राइवेट सेरेमनी के बाद दोनों हमेशा के लिए एक दूसरे के हो गए हैं। इस शादी में करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए हैं। अब सोशल मीडिया पर सोनाली और आशीष को फैंस जमकर बधाई दे रहे हैं।

दुल्हन के जोड़े में प्यारी लगीं सोनाली

सोनाली सहगन ने अपनी शादी पर पिंक कलर का जोड़ा पहना है, वहीं आशीष की शेरवानी का शेड भी पिंक ही है। फैंस को बॉलीवुड की ये नई जोड़ी काफी पसंद आ रही है। एक्ट्रेस का ब्राइडल लुक तेजी से वायरल हो रहा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article