बॉलीवुड

Adipurush के ट्रेलर लॉन्च पर Prabhas ने फैंस को सुनाई सबसे बड़ी गुड न्यूज, इस जगह रचाएंगे शादी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 7, 2023, 08:59 AM IST

Prabhas on Marriage: सुपरस्टार प्रभास और एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) इसी महीने 16 जून 2023 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के फाइनल ट्रेलर लॉन्च में प्रभास ने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। आइए प्रभास के बयान पर एक नजर डालते हैं।

Image

Prabhas on Marriage

KEY HIGHLIGHTS
  • आदिपुरुष का फाइनल ट्रेलर रिलीज हो गया है।
  • फिल्म 16 जून 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।
  • प्रभास ने अपनी शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Prabhas on Marriage: सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) और एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) इसी महीने 16 जून 2023 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का फाइनल ट्रेलर यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे है । आदिपुरुष के फाइनल ट्रेलर लॉन्च इवेंट में प्रभास ने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। बीते काफी समय से प्रभास की शादी चर्चा का विषय बनी हुई है। पहले कृति सेनन और प्रभास के रिश्ते को लेकर खबरें सामने आई थीं, जिसपर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए झूठा साबित कर दिया था। हालांकि बीते दिन ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फैंस से बात करते हुए प्रभास ने अपने शादी को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। एक्टर ने बताया कि वह कहां शादी करने वाले हैं? आइए उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।

इस जगह शादी करेंगे प्रभास

आदिपुरुष के फाइनल ट्रेलर लॉन्च इवेंट में प्रभास फैंस के साथ बात-चीत करते नजर आए हैं। इस बीच एक्टर काफी अच्छे मूड में नजर आ रहे थे। तभी एक फैन ने उनसे शादी को लेकर सवाल किया। जिसका जवाब देते हुए प्रभास ने कहा, 'मैं तिरुपति में शादी करुंगा।' बाहुबली स्टार प्रभास का ये बयान सुनकर फैंस काफी खुश है। वह उम्मीद जता रहे हैं कि जल्द ही प्रभास की शादी की गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है। इसके साथ ही एक्टर ने वादा किया है कि वह हर साल लगभग 2 फिल्में करने की कोशिश करेंगे। एक्टर के इस बयान से उनके फैंस काफी खुश हैं।

बता दें कि फिल्म आदिपुरुष में श्रीराम के किरदार में प्रभास काफी पसंद किए जा रहे हैं। उनके चेहरे के हाव-भाव देख फैंस को उनमें श्रीराम जैसी छवि नजर आ रही है। सिर्फ इतना ही नहीं माता सीता के किरदार में कृति सेनन की भी जमकर तारीफ हो रही है। आदिपुरुष का ये दूसरा ट्रेलर वीएफएक्स, बैकग्राउंड म्यूजिक और दमदार एक्शन से भरपूर है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article