बॉलीवुड

राणा दग्गूबाती की माफी के बाद अब सोनम कपूर ने दिखाई तड़ी, करारा जवाब देते हुए बोलीं- छोटी सोच हमेशा...

Sonam Kapoor Epic Reply To Rana Daggubati: बॉलीवुड की मशहूर एक्टर सोनम कपूर हाल ही में राणा दग्गूबाती के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, राणा डग्गूबाती ने 'द जोया फैक्टर' से जुड़ा एक वाक्या साझा किया था, जिसके लिए उन्होंने बाद में माफी भी मांगी। लेकिन अब सोनम ने इस मामले पर एक्टर को जवाब दिया है।

Image

rocky aur rani kii prem kahaani (1)

Sonam Kapoor Epic Reply To Rana Daggubati: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राणा डग्गूबाती हाल ही में सोनम कपूर (Sonam Kapoor) को लेकर काफी सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल, राणा दग्गूबाती ने बिना नाम लिये सोनम कपूर पर निशाना साधा था। हालांकि बाद में उन्होंने अपने कमेंट के लिए माफी भी मांगी। लेकिन अब इस मामले पर सोनम कपूर का रिएक्शन आया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर राणा डग्गूबाती की बातों का करारा जवाब दिया है।

सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वाक्य साझा किया, जिसमें लिखा था, "छोटी सोच के लोग लोगों के बारे में चर्चा करते हैं। औसत दिमाग वाले घटना की चर्चा करते हैं और अच्छे दिमाग वाले लोग सुझाव पर चर्चा करते हैं।" सोनम कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में तंज कसते हुए लिखा, "छोटी सी बात, जो मैं चाहती हूं कि कुछ लोग जानें। खासकर लोगों के बारे में चर्चा करते हुए।" बता दें कि राणा दग्गूबाती ने बीते दिन ही अपने कमेंट के लिए माफी मांगी थी।

राणा दग्गूबाती ने सोनम कपूर को लेकर ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "मेरे कमेंट से सोनम को जो नकारात्मकता झेलनी पड़ी है, उसके लिए मैं परेशान हूं। ये गलत है। दोस्त के तौर पर हम कई बार एक-दूजे से मजाक में लड़ बैठते हैं। लेकिन मैं इस चीज को लेकर दुखी हूं कि मेरी बातों को गलत समझा गया। मैं इस मौके पर सोनम कपूर और दुलकर से दिल से माफी मांगरता हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि ये सफाई किसी भी तरह की गलतफहमी और अटकलों को रोक देगी। आप सबकी साझेदारी के लिए शुक्रिया।"

क्या था मामला?

राणा दग्गूबाती ने दुलकर सलमान की मूवी 'किंग ऑफ कोठा' के प्रमोशन पर बताया था कि मैं दुलकर की एक मूवी के सेट पर गया था। वहां एक बॉलीवुड एक्ट्रेस अपने पति से बात कर रही थीं जो उनके लिए लंदन में शॉपिंग कर रहे थे। उनका ध्यान नहीं था और बाद में वह अपने डायलॉग तक भूल रही थीं, जिसकी वजह से शूटिंग भी सही से नहीं हो पाई। इन सबके बाद भी दुलकर सलमान ने सब्र से काम लिया।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article