बॉलीवुड

अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' का हिस्सा ना होने पर Sonakshi Sinha ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'नाराज होकर भी...'

Sonakshi Sinha on Son of Sardaar 2: साल 2025 में रिलीज हुई अजय देवगन की रोमांटिक-कॉमेडी 'सन ऑफ सरदार 2' रिलीज हुई थी। 'सन ऑफ सरदार' में सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में थीं लेकिन इसके सीक्वल में मेकर्स ने एक्ट्रेस को कास्ट नहीं किया था। 'सन ऑफ सरदार 2' का हिस्सा ना होने पर अब सोनाक्षी सिन्हा ने रिएक्शन दिया है।

Image

Pics Credit: IMDb

Sonakshi Sinha on Son of Sardaar 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने आज यानी 10 सितंबर के दिन एक्टिंग की दुनिया में अपने 15 साल पूरे कर लिए हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान की फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस मूवी में सोनाक्षी सिन्हा की एक्टिंग ने लोगों को दीवाना बना दिया है। 'दबंग' के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने कई बेहतरीन मूवीज में काम किया, जिसमें आय देवगन की 'सन ऑफ सरदार' भी थी। लोगों को हैरानी तब जब उन्होंने देखा कि अजय देवगन ने 'सन ऑफ सरदार 2' में सोनाक्षी सिन्हा को कास्ट नहीं किया है। हाल ही में दिए इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने 'सन ऑफ सरदार 2' का हिस्सा ना बन पाने पर चुप्पी तोड़ दी है।

'सन ऑफ सरदार 2' का हिस्सा ना होने पर सोनाक्षी ने किया रिएक्ट

हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए सोनाक्षी सिन्हा ने 'सन ऑफ सरदार 2' का हिस्सा ना होने पर रिएक्शन देते हुए कहा, 'जहां तक मुझे समझ आया वो यह कि टीम 'सन ऑफ सरदार 2' के साथ विदेश गए थे। ऐसे में हो सकता है कि वही किरदार फिल्म की कहानी का हिस्सा ना रहा हो। आप सिर्फ इसलिए नाराज भी नहीं सकते हैं। आपको प्रैक्टिकल होना पड़ता है। हर मूवी को एक नए प्रोजेक्ट की देखना चाहिए।' बताते चलें इस मूवी में सोनाक्षी सिन्हा को मृणाल ठाकुर ने रिप्लेस किया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी सिन्हा के आने वाले दिनों में फिल्म 'जटाधारा' में देखा गया था। इस मूवी से सोनाक्षी सिन्हा का लुक भी सामने आ चुका है, जो उनके फैन्स को काफी पसंद भी आया। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ साउथ एक्टर सुधीर बाबू लीड रोल में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article