Sonakshi Sinha on not being part of Son of Sardaar 2 : बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा( Sonakshi Sinha) इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी निकिता रॉय ( Nikita Roy) को लेकर चर्चा में है। उनकी ये मूवी पोस्टपोन हो गई है। अब यह मूवी अगले महीने रिलीज होगी। वहीं दूसरी तरफ अजय देवगन( Ajay Devgan) सन ऑफ सरदार 2( Son of Sardaar 2) लेकर आए हैं जिसमें से सोनाक्षी सिन्हा को हटाया गया है। सोनाक्षी सिन्हा जोकि फिल्म के पहले पार्ट का हिस्सा थी अब वह दूसरे पार्ट में नहीं है। जब एक्ट्रेस से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ इस तरह जवाब दिया।
सोनाक्षी सिन्हा( Sonakshi Sinha) सन ऑफ सरदार 2 का हिस्सा नहीं हैं। जबकि वह पार्ट 1 में नजर आई थी और उन्हें खूब पसंद भी किया गया था। हाल ही में उनसे पूछा गया कि फिल्म से हटाए जाने पर कैसा लग रहा है। तब सोनाक्षी ने कहा कि इसमें कोई बड़ी बात नहीं है, ऐसा इंडस्ट्री में चलता रहता है। आईएएनएस से बात करते हुए सोनाक्षी ने सन ऑफ सरदार 2 पर रिएक्ट किया। उन्होंने कहा कास्टिंग का फैसले इंडस्ट्री का एक सामान्य हिस्सा हैं और इस पर ज़्यादा ध्यान देने की ज़रूरत नहीं है। अगले पार्ट का हिस्सा न होने के बारे में बात करते हुए सोनाक्षी ने कहा कि कहानी नए किरदारों के साथ एक अलग दिशा में जा रही और वह इसका पूरा सम्मान करती हैं।य ह समझ में आता है कि कहानी कुछ और होगी। किरदार वही नहीं होंगे और यह पूरी तरह से उचित है।
बताते चले कि सन ऑफ सरदार 2 का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है जो खूब पसंद आया। यह मूवी 25 जुलाई 2025 को रिलीज हो रही है।
