Sonakshi Sinha Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ तस्वीरें शेयर कर फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं। सोनाक्षी और जहीर की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। इस बीच सोनाक्षी सिन्हा अपनी फैमिली के साथ स्पॉट हुई। इस दौरान का वीडियो सामने आ गया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में सोनाक्षी सिन्हा ने कुछ ऐसा कर दिया है कि इंटरनेट का पारा हाई हो गया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-System: 'इंसाफ पर सभी का हक होता है...' सोनाक्षी सिन्हा की सीरीज का धांसू टीजर आउट)
नाराज हो गई सोनाक्षी सिन्हा
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में अपने पति जहीर इकबाल और पिता शत्रुघ्न सिन्हा के साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डिनर करने पहुंचीं। डिनर के बाद जब तीनों बाहर निकले तो वहां मौजूद पैपराजी उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाने लगे। शुरुआत में सोनाक्षी ने मुस्कुराते हुए सभी को हाय कहा लेकिन लगातार कैमरे उनकी ओर होने की वजह से वह थोड़ी नाराज नजर आईं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी, जहीर और शत्रुघ्न सिन्हा रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हैं। इस दौरान पैपराजी उनके साथ बातचीत करते हुए लगातार वीडियो रिकॉर्ड करते रहते हैं। यहां तक कि कार के अंदर बैठे शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी पूनम सिन्हा की भी तस्वीरें लेने की कोशिश की जाती है। इस पर सोनाक्षी सिन्हा ने पैपराजी से कहा, "बस गाइज... थैंक यू... गुड नाइट।" लेकिन जब कैमरे बंद नहीं हुए तो पहले जहीर इकबाल ने भी पैपराजी से रिकॉर्डिंग बंद करने के लिए कहा। इसके बाद सोनाक्षी ने दोबारा कहा, "गाइज... हो गया... हो गया... बस... थैंक यू।"
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर की शादी
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून 2024 को शादी की थी। शादी के बाद से दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और खास पल फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। सोनाक्षी सिन्हा अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा ने वेब सीरीज में भी धमाल मचाया है। सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। सोनाक्षी सिन्हा का हर एक पोस्ट वायरल हो जाता है।
