बॉलीवुड

मस्जिद में जूता पहनने पर ट्रोल करने वालों को सोनाक्षी सिन्हा ने दिया जवाब, कहा- 'ध्यान से देखो बाहर ही हैं हम'

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 11, 2025, 06:27 PM IST

Sonakshi Sinha Gives Savage Reply to Troll: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने अभी हाल ही में कुछ तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की थी, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा था। इस ट्रोलिंग पर अब सोनाक्षी सिन्हा ने शानदार जवाब दिया है। जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी...

Image

Image Source: Sonakshi Sinha Instagram

Sonakshi Sinha Gives Savage Reply to Troll: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ के चलते चर्चा में बनी रहती हैं। कभी सोनाक्षी सिन्हा का कोई बयान वायरल हो जाता है, तो कभी एक्ट्रेस का लुक सोशल मीडिया पर हलचल मचा देता है। जिसके चलते कई बार सोनाक्षी सिन्हा ट्रोलिंग का भी शिकार हो जाती हैं। अभी हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पति जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) के साथ अबू धाबी की शेख जायद ग्रैंड मस्जिद (Sheikh Zayed Grand Mosque) में घूमने के दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इन तस्वीरों को चलते सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। लेकिन इस बार सोनाक्षी सिन्हा ने जो जवाब दिया, उसने सबको हैरान कर दिया है।

सोनाक्षी सिन्हा ने दिया ट्रोल्स को जवाब

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह अभी हाल ही में एक्ट्रेस द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरें हैं। जिसमें वो पति के साथ मस्जिद में धूमते हुए नजर आ रही हैं। इस दौरान सोनाक्षी सिन्हा एक वीडियो और कई तस्वीरें शेयर की। वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जूता पहने दिखाई दिए। जिसे देखने बाद लोग भड़क गए। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि 'जूतों के साथ मस्जिद में जाना बहुत बड़ा गुनाह है।' सोनाक्षी सिन्हा ने जवाब देते हुए लिखा कि, 'इसलिए जूतों के साथ अंदर नहीं गए। ध्यान से देखो, मस्जिद के बाहर ही हैं हम। अंदर जाने से पहले उन्होंने जूते रखने की जगह दिखाई और हम उतार दिए। इतना तो हमें भी आता है। चलिए, अब आगे बढ़िए।' एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का जवाब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

जहीर संग शादी को लेकर भी हुई थी ट्रोल

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि जब एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ट्रोल्स के निशाने पर आई हों। सोनाक्षी सिन्हा एक्टर जहीर इकबाल से शादी करने के बाद से काफी ट्रोल हो रही है। यूजर्स एक्ट्रेस को कई बार बिना वजह ट्रोल करते दिखे हैं। सोनाक्षी सिन्हा की तस्वीरों और जवाब को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article