बॉलीवुड

Sonakshi Sinha के शोहर Zaheer Iqbal पर लड़कियों ने उड़ाया प्यार, इस कारण तारीफ करते नहीं थक रहे लोग

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Video: कल रात ​डिजाइनर राहुल झुनझुनवाला के इवेंट में इंडस्ट्री के नामी स्टार्स शामिल हुए। बॉलीवुड के क्यूट कपल सोनाक्षी सिन्हा ( Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल( Zaheer Iqbal) शो स्टॉपर बनकर आए। दोनों साथ में ​​इतने प्यारे लग रहे हैं कि हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा है।

Image

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Video

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Video: अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा( Sonakshi Sinha) इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ को एन्जॉय कर रही है। उनकी शादी को जल्द ही एक साल होने वाला है। हाल ही में कपल शो के दौरान एक साथ नजर आए। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले सोनाक्षी-जहीर की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद करते हैं। कल रात सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने राहुल झुनझुनवाला का फैशन इवेंट अटेंड किया। जिसमें कपल ने लाइमलाइट लूट ली। दोनों साथ में इतने प्यारे लग रहे हैं कि हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा है।

कल रात डिजाइनर राहुल झुनझुनवाला के इवेंट में इंडस्ट्री के नामी स्टार्स शामिल हुए। बॉलीवुड के क्यूट कपल सोनाक्षी सिन्हा ( Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल( Zaheer Iqbal) शो स्टॉपर बनकर आए। इस मौके पर सोनाक्षी सिन्हा ने डिजाइनर गोल्डन लहंगा पहना था, वहीं जहीर इकबाल बेहद स्मार्ट लुक में नजर आए। उन्होंने डार्क ब्राउन सूट पहना था, उनके गले का नेकलेस बहुत शाइन कर रहा था। रैम्प पर चलने से पहले जहीर ने अपनी पत्नी सोनाक्षी सिन्हा को किस किया और फिर आगे बढ़े। उनकी चाल देखकर लोगों ने उन्हें सलमान खान के साथ कंपेयर भी किया।

लोगों ने किए जमकर कॉमेंट

सोनाक्षी-जहीर की इस वीडियो पर लोगों ने जमकर कॉमेंट किए। जिस तरह से जहीर ने अपनी पत्नी को किस किया और उसे अहमियत दी यह कई लोगों को पसंद आया। कॉमेंट सेक्शन में लोग कह रहे हैं कि जहीर इकबाल ग्रीन फ्लैग हैं। दूसरी तरफ लोगों ने यह भी दुआ की कि दोनों की जोड़ी हमेशा सलामत रहे।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article