बॉलीवुड

Son of Sardaar 2: पंजाब छोड़ स्कॉटलैंड भागा जस्सी रंधावा, अजय देवगन ने की रिलीज डेट की घोषणा

Son of Sardaar 2 : अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड मूवी सन ऑफ सरदार 2 रिलीज होने जा रही है। 13 साल के बाद मूवी का दूसरा पार्ट आ रहा है। हाल ही में अजय देवगन ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर बताया है कब रिलीज हो रही है मूवी ।

Image

Son of Sardaar 2

Son of Sardaar 2 : अजय देवगन 13 साल बाद जस्सी रंधावा के किरदार में लौट आए हैं। 13 साल पहले आई उनकी फिल्म सन ऑफ सरदार का पार्ट 2 बन रहा है। फिल्म की घोषणा तो पिछले साल हो गई थी लेकिन इसका पोस्टर अभी रिलीज किया गया है। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर जस्सी रंधावा का किरदार करने वाले हैं। पहले पार्ट में संजय दत्त और उनका परिवार जस्सी की जान के पीछे पड़ा था, अब इस पार्ट में दिखाया जाएगा कि वह पंजाब से बचकर स्कॉटलैंड चला गया है। आइए बताते हैं कब रिलीज हो रही है ये मजेदार मूवी

हाल ही में अजय देवगन ने सन ऑफ सरदार 2 का न्यू पोस्टर शेयर किया है। वह दो ट्रैक्टर के बीच में खड़े हैं और पूरे जोश के साथ नजर आ रहे हैं। इस बार अजय देवगन अपने दुश्मन से दो-दो हाथ करने के लिए पुरी तरह से तैयार हैं। अजय देवगन ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है "वह पंजाब में बच गया.... क्या वह स्कॉटलैंड में बच पाएगा" इससे हिंट मिलता है कि अजय देवगन का किरदार स्कॉटलैंड भाग गया है और अब वहाँ पर उसे ढूंढा जाएगा। बता दें कि मूवी 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

विजय कुमार अरोड़ा द्वारा निर्देशित, सन ऑफ़ सरदार 2 एक एक्शन कॉमेडी मूवी है जिसमें संजय दत्त( Sanjay Dutt) , मृणाल ठाकुर( Mrunal Thakur) , संजय मिश्रा( Sanjay Mishra) , रवि किशन, कुबरा सैत, विंदू दारा सिंह और दिवंगत एक्टर मुकुल देव भी हैं। देवगन फिल्म्स और जियो स्टूडियो द्वारा समर्थित इस फिल्म में हिमेश रेशमिया ने संगीत दिया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article