बॉलीवुड

Son of Sardaar 2: अजय देवगन ने जारी की फिल्म की रिलीज डेट, 25 जुलाई को हिलेंगे बॉक्स ऑफिस

Ajay Devgn's Son of Sardaar 2 Release Date Out: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अपनी नई फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' (Son of Sardaar 2) का शानदार पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट की भी बड़ी घोषणा कर दी है। यह मूवी अगले महीने यानी 25 जुलाई को रिलीज होगी।

Image

Ajay Devgn's Son of Sardaar 2

Ajay Devgn's Son of Sardaar 2 Release Date Out: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने गुरुवार के दिन अपने फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया है। अभिनेता ने अपनी नई फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' की रिलीज की घोषणा कर फैन्स की बेताबी बढ़ा दी है। यही नहीं अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 'सन ऑफ सरदार 2' (Son of Sardaar 2) का शानदार पोस्टर भी जारी किया है। इस पोस्टर में अजय देवगन पगड़ी पहनकर अपनी मूछों को ताव देते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि अजय देवगन (Ajay Devgn) स्टारर 'सन ऑफ सरदार 2' किस दिन सिनेमाघरों में पहुंचने वाली है।

अजय देवगन ने थोड़ी देर पहले ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'सन ऑफ सरदार 2' पोस्टर जारी करते हुए यह भी बताया है कि फिल्म कब रिलीज होने जा रही है। अजय देवगन ने लिखा, 'सरदार की वापसी हो रही है। सन ऑफ सरदार 2 25 जुलाई के दिन आपके नजदीकी सिनेमाघरों में दशक देगी।' अजय देवगन ने 'सरदार इज बैक' हैशटैग का इस्तेमाल भी किया है। फैन्स ने पोस्टर की तारीफ करनी भी शुरू कर दी है।

विजय कुमार अरोड़ा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सन ऑफ सरदार 2' में सोनाक्षी सिन्हा को मृणाल ठाकुर ने रिप्लेस किया है। फिल्म में संजय दत्त, रवि किशन और कुब्रा सैत सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 'सन ऑफ सरदार 2' साल 2012 में आई अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार' का सीक्वल है। वैसे आप इस मूवी को देखने के लिए कितने उत्साहित हैं? इस बारे में कमेंट्स के जरिए अपनी राय जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article